- Back to Home »
- State News »
- राहुल गांधी ही कांग्रेस पार्टी को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.... नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना
राहुल गांधी ही कांग्रेस पार्टी को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.... नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना
Posted by : achhiduniya
15 August 2019
उत्त्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं है। महात्मा गांधी जी चाहते थे कि कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाए और आज उसका वही हाल हो रहा है। राहुल गांधी ही उसे समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल के प्रांगण में अन्नपूर्णा भोजनालय के एक साल पूरा होने के अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बतौर मुख्य अतिथि पहुचे थे। कार्यक्रम में उन्होंने अन्नपूर्णा भोजनालय को 51 हजार रुपए प्रदान किए, जिससे अस्पताल मे भर्ती होने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को सस्ता भरपेट भोजन मिल सके।
कार्यक्रम मे शिरकत करने के बाद
उन्होंने मीडिया से बात की। खन्ना ने कहा कि अनुच्छेद 370 की व्यवस्था अस्थायी थी। उसको हटाने से देश मे
खुशी का माहौल है। जम्मू-कश्मीर की विकास
की बाधाओं को समाप्त करने वाली धारा थी। अब जम्मू-कश्मीर भी देश की मुख्य धारा के
साथ जुड़ गया है। विपक्षियों पर हमला करते हुए कहा कि इन लोगों के पास कोई भी
पालिसी नहीं है। उनके पास कोई नीति नहीं है। वह सिर्फ सत्ता पाने के आंकड़े लगाते
रहते हैं।

