- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल न करने से जुड़ी अपनी नीति को बदल भी सकता है भारत....रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल न करने से जुड़ी अपनी नीति को बदल भी सकता है भारत....रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Posted by : achhiduniya
16 August 2019
पोखरण दौरे पर गए राजनाथ सिंह ने कहा,आज तक हमारी न्यूक्लियर पॉलिसी No First Use है। भविष्य में क्या होगा यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पोखरण में अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि भी दी। सिंह ने कहा, यह एक संयोग है कि आज मैं जैसलमेर में इंटरनेशनल आर्मी स्काउट कम्पीटिशन के लिए आया था और आज ही अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि है।
इसलिए,
मुझे लगा कि मुझे पोखरण की धरती पर ही उन्हें श्रद्धांजलि देनी
चाहिए। राजनाथ सिंह ने ये बयान पोखरन में दिया। ये वही जगह है जहां 1998 में भारत
ने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 5 न्यूक्लियर टेस्ट किए थे। खास
बात ये है कि आज पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि है।
रक्षा मंत्री
ने आज पोखरण में वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने ये बातें कही। पाकिस्तान
के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने संबंधी
कदम को अवैध करार दिया था और कहा था कि यह परमाणु हथियारों से लैस दो पड़ोसी देशों
के बीच संबंधों को और अधिक बिगाड़ेगा।
जियो न्यूज ने सोमवार को पाक विदेश कार्यालय
द्वारा जारी एक बयान के हवाले से कहा था कि प्रधानमंत्री खान ने कश्मीर के हालात
पर अपने मलेशियाई समकक्ष महातिर मोहम्मद के साथ बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। खान
ने अपनी बातचीत के दौरान कहा था कि कश्मीर का दर्जा बदलने का कदम अवैध है और यह
संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन है।



