- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- विज्ञापन-ट्रेन-बस बैन के बाद पाकिस्तान में भारतीय फिल्में जब्त करने के लिये सीडी की दुकानों में छापेमारी की मुहिम शुरू....
विज्ञापन-ट्रेन-बस बैन के बाद पाकिस्तान में भारतीय फिल्में जब्त करने के लिये सीडी की दुकानों में छापेमारी की मुहिम शुरू....
Posted by : achhiduniya
16 August 2019
पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) ने भारतीय कलाकारों वाले और भारत निर्मित उत्पादों के विज्ञापनों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया था। पेमरा ने बुधवार 14 अगस्त को इस प्रतिबंध की घोषणा करते हुए एक पत्र जारी किया था। पेमरा ने कहा कि पिछले साल पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय के निर्देशों पर भारतीय चैनलों एवं कंटेंट के प्रसारण की इजाजत वह पहले ही रद्द कर चुका है। पेमरा के पत्र के अनुसार यह देखा गया है कि विभिन्न बहुराष्ट्रीय उत्पादों के विज्ञापन जो या तो भारत में निर्मित हैं या जिनमें भारतीय कलाकारों/प्रतिभाओं ने अभिनय किया है, उनका इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारण हो रहा है।
इसके अनुसार डेटॉल साबुन, सर्फ एक्सेल डिटर्जेंट पाउडर, पैंटीन शैम्पू, हेड एंड
शोल्डर शैम्पू, लाइफब्वॉय शैम्पू, फॉग बॉडी स्प्रे, सनसिल्क
शैम्पू, नॉर नूडल्स, फेयर एंड लवली
फेस वॉश और सेफगार्ड साबुन के उत्पाद के विज्ञापन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। ट्रेन-बस
सर्विस बंद करने, एक्टर और उनकी फ़िल्में बैन करने के बाद अब
इमरान सरकार ने एक नया फरमान जारी किया है। इस बार पाकिस्तान सरकार ने देश में
भारतीय फिल्मों की सीडी की बिक्री के खिलाफ मुहिम शुरू की है। डॉन अखबार में छपी एक रिपोर्ट में इमरान खान की विशेष सलाहकार फिरदौस आशिक अवान ने बताया, हमने भारतीय विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया है
और भारतीय फिल्में जब्त करने के लिये सीडी की दुकानों के खिलाफ मुहिम शुरू की है।
फिरदौस
ने कहा कि गृह मंत्रालय संघीय राजधानी इस्लामाबाद में भारतीय फिल्मों के खिलाफ पहले ही मुहिम शुरू
कर चुका है और प्रांतीय सरकारों के साथ मिलकर इसे जल्द देश के अन्य हिस्सों में भी
चलाया जायेगा। उन्होंने कहा,आज गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने इस्लामाबाद में
सीडी की कुछ दुकानों पर छापा मारा और भारतीय फिल्में जब्त की।


