- Back to Home »
- State News »
- 36 सड़कों और पांच प्रमुख पार्कों का नाम होगा कश्मीर.... पाकिस्तानी पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार का ऐलान
36 सड़कों और पांच प्रमुख पार्कों का नाम होगा कश्मीर.... पाकिस्तानी पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार का ऐलान
Posted by : achhiduniya
16 August 2019
भारत ने पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म कर राज्य को दो संघ शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। भारत के इस कदम पर पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को खत्म करने के बाद मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने 36 सड़कों और पांच प्रमुख पार्कों का नाम कश्मीर के नाम पर रखने का फैसला किया है।
बुजदार
ने कहा,पंजाब सरकार ने कश्मीरी लोगों के साथ
सद्भावना व्यक्त करने के लिये 36 सड़कों (प्रांत
के प्रत्येक जिले में एक) का नाम कश्मीर रोड और पांच मुख्य पार्कों का नाम कश्मीर
पार्क रखने का फैसला किया है। धारा 370 (Article 370) को 17 नवंबर 1952 से लागू किया गया था, जिसे 5 अगस्त 2019 को हटा दिया गया।
भारत के गृह मंत्री अमित शाह
ने राज्यसभा में इसकी घोषणा की। गृह मंत्री ने सदन में कहा कि जम्मू-कश्मीर से
अनुच्छेद 370 के खंड एक को छोड़कर सभी प्रावधानों को
खत्म किया जा रहा है।


