- Back to Home »
- Crime / Sex »
- सीजेएम कोर्ट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज....
Posted by : achhiduniya
16 August 2019
मुजफ्फरपुर की सीजेएम कोर्ट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका
गांधी के खिलाफ एक आपराधिक केस दर्ज किया गया है। यह केस एक वकील ने दर्ज करवाया
है। प्रियंका गांधी ने अलवर के पहलू खान केस में फैसला आने के बाद निराशा जताई थी।
प्रियंका ने शुक्रवार को लिखा, पहलू खान
मामले में लोअर कोर्ट का फैसला चौंका देने वाला है। हमारे देश में अमानवीयता की
कोई जगह नहीं होनी चाहिए और भीड़ द्वारा हत्या एक जघन्य अपराध है। राजस्थान सरकार
द्वारा भीड़ द्वारा हत्या के खिलाफ कानून बनाने की पहल सराहनीय है। आशा है कि पहलू
खान मामले में न्याय दिलाकर इसका अच्छा उदाहरण पेश किया जाएगा।
अलवर की अपर जिला
सत्र अदालत ने बुधवार को 2017 के पहलू खान मॉब लिंचिग मामले में छह आरोपियों
को पुलिस जांच में गंभीर कमियों के चलते संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया था। जज ने
अपने निर्णय में पुलिस जांच में कई तरह की कमियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी
कमियों के कारण मामले में संदेह पैदा हुए और आरोपियों को संदेह का लाभ लेने का
अवसर मिला।

