- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- जन्मदिन विशेष पीएम मोदी के मंदिर में शंखनाद कर भक्तो ने मनाया जन्मदिन....बांटा केक
Posted by : achhiduniya
17 September 2019
बिहार के कटिहार के सुदूर क्षेत्र आजमनगर प्रखंड के आनंदपुर
गांव के मंदिर में ग्रामीणों ने पीएम मोदी की प्रतिमा स्थापित की हुई है। लोगों ने
शंखनाद और केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। आजादी के बाद पहली बार गांव में
हुए विकास कार्यों को लेकर यहां के लोगों ने पीएम मोदी को भगवान का दर्जा दिया हुआ
है। एक ग्रामीण ने कहा, मोदी जी ने हमारे गांव में बिजली दी। पहले बिजली नहीं थी इसलिए पीएम मोदी का हमलोग
बर्थ डे मना रहे हैं। बहुत खुश हुए मोदी जी जीते हैं।
कुछ सड़क बनी। गांव वालों ने कहा कि स्कूल दूर है ऐसे में
उम्मीद है कि पीएम मोदी गांव को एक स्कूल देंगे। गांव के ही तारक कुमार साह नाम के
एक युवा ने कहा कि नरेंद्र मोदी आगे भी देश के प्रधानमंत्री रहेंगे तो जरूर विकास
होगा। यहां बिजली और सड़क का विकास हुआ है। शौचलय के लिए पैसे मिल रहे हैं।
किसानों को भी सलाना छह हजार रुपये मिल रहे हैं। पहले ऐसी व्यवस्था नहीं थी इसलिए
हम लोग तीन सालों से पीएम मोदी का जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं गांव के मुखिया ललन
विश्वास ने कहा,पूरे गांव के लोगों ने ये मंदिर बनवाया है।
दो तीन साल से इस मंदिर में मोदी जी की पूजा होती है। गांव का विकास नहीं हुआ था।
अब हो रहा है। गांव में बिजली नहीं थी। अब एक दो सालों से यहां बिजली है। यहां की
जनता बहुत खुश है। मैं मोदी जी से एक बात कहना चाहता हूं कि इस ग्रामीण क्षेत्र
में आपके लिए जो लोगों ने श्रद्धा रखी है, एक बार इस
गांव को आकर देखें। इसके साथ ही मनोज कुमार नाम के एक ग्रामीण ने कहा,पीएम मोदी अच्छा काम कर रहे हैं। अच्छा लग रहा है
कि गांव का विकास हो रहा है।
बिजली और सड़क के मामले में हमारा गांव पिछड़ा हुआ
था। अभी देख रहे हैं कि चारों तरफ सड़कें बनी हैं। मोदी जी अगर हमारे गांव को गोद ले लेते तो
अच्छा रहता। हम लोग किसी पार्टी से नहीं है। मोदी जी अच्छे लगते हैं इसलिए उनके
मूर्ति की स्थापना की है।



