- Back to Home »
- National News »
- धारा 370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर-लदाख की अवाम को केंद्र की योजनाओं का लाभ मिलना शुरू....
Posted by : achhiduniya
19 September 2019
लदाख के कारगिल और लेह समेत राज्य के सभी 22 जिला
अस्पतालों और उप जिला अस्पतालों और सीएचएस हेल्थ सेंट्रो में फटाफट प्रधानमंत्री
जान औषधि केंद्र खोले जा रहे है। इन केंद्रों में गैस्ट्रिक,ब्लड प्रेशर, शुगर, एंटीबायोटिक्स और हार्ट पेशेंट्स के लिए 125 से लेकर 800 किस्म की जेनरिक
दवाइयां रोगियो को सस्ते दामो पर मिल रही हैं। जम्मू कश्मीर में केंद्र की बहुत
सारी योजनाओं से वंचित आम लोगों को अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब सीधा लाभ मिलने
लगा है। 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने के बाद
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने की परियोजना जो जेनेरिक दवाईओं के ना मिलने के
चलते अपनी शुरुआत में ही बंद होने की कगार पर पहुंच चुकी थी, उसने जान फुक दी है।
जम्मू के गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लान्च
हुई योजना के बाद अब जम्मू के एसजीएमसी अस्पताल, सरवाल
अस्पताल और गांधी नगर अस्पताल में लोगों को सस्ते दामो में जेनेरिक दवाई उपलब्ध
करवाने के केंद्र खुल गए हैं। जम्मू का कनाट प्लेस समझे जाने वाले इलाके गांधीनगर
के अस्पताल में तो प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र 28 अगस्त को खोला गया था। उदहारण
के लिए गैस्ट्रिक मरीजों के लिए बाजार में 110 रुपये में Pentaprazole का मिलने वाला एक पत्ता यहां सिर्फ 10 रुपये में मिल रहा है। शुगर के
रोगियो के लिए बाजार में 30 से 50 रुपये के अलग-अलग ब्रांडेड कंपनियो के मिलने
वाले मेट्रोफिन 500 mg का 10 tblt वाला
1 पत्ता इन केंद्रों में सिर्फ 4 रुपये का मिलता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो
के अनुसार जल्द ही जम्मू और कश्मीर के बड़े अस्पतालों में स्थापित इन केंद्रों में
कैंसर रोगियो के लिए भी दवाइयां उपलब्ध होंगी।

