- Back to Home »
- State News »
- बिहार का आदमी 500 रुपये का टिकट लेकर दिल्ली आता है और 5 लाख रुपये का ऑपरेशन फ्री में करवाकर वापस चला जाता है...सीएम केजरीवाल ने दिया विवादित बयान....
बिहार का आदमी 500 रुपये का टिकट लेकर दिल्ली आता है और 5 लाख रुपये का ऑपरेशन फ्री में करवाकर वापस चला जाता है...सीएम केजरीवाल ने दिया विवादित बयान....
Posted by : achhiduniya
30 September 2019
दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल मंगोल पुरी इलाके में संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल की आधारशिला रखने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए दिल्ली में आप सरकार के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए कार्यों के बारे में बता रहे थे। उन्होंने कहा, दिल्ली में अब बाहर से भी बहुत लोग आ रहे हैं इलाज कराने। हमने बॉर्डर के अस्पताल का निरीक्षण करवाया था। 80 प्रतिशत से ज्यादा मरीज बाहर के थे। दिल्ली के लोगों के लिए अस्पताल बहुत हैं।
इतनी लंबी लाइन इसलिए है क्योंकि ऐसी
व्यवस्था कहीं नही हैं। बिहार से एक आदमी 500 रुपये की टिकट लेता है दिल्ली आता है,अस्पताल में पांच लाख का ऑपरेशन फ्री में करवाकर चला जाता है।
इससे ख़ुशी होती है। पर दिल्ली की अपनी
क्षमता है। मेरे ऊपर विपक्षी पार्टियां आरोप लगाती है। अस्पताल में मुफ्त इलाज और
दवाई फ्री कर दिया।

