- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- कौन बनाएगा खाना..कौन मांजेगी बर्तन..? विवादित शो“बिग बॉस”में पुरुषों को अपना बेड घर की महिलाओं के साथ शेयर करना होगा...
कौन बनाएगा खाना..कौन मांजेगी बर्तन..? विवादित शो“बिग बॉस”में पुरुषों को अपना बेड घर की महिलाओं के साथ शेयर करना होगा...
Posted by : achhiduniya
30 September 2019
बिग बॉस के इस सीजन में शायद पहली बार ऐसा देखने को मिला कि कुल 13 कंटेस्टेंट में 8 महिलाएं और सिर्फ 5 पुरुष कंटेस्टेंट को शामिल किया गया, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा, अबु मलिक, असीम रियाज, माहिरा शर्मा, देवोलीना, रश्मि देसाई, शेफाली बग्गा, शहनाज कौर गिल, दलजीत कौर, अमीषा पटेल, कोएना मित्रा और आरती सिंह शामिल हैं। इस बार बिग बॉस 13 में घर के अंदर जाने से पहले ही कंटेस्टेंट को काम बांट दिया गया। बिग बॉस के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ।
बिग बॉस के घर में किचन की जिम्मेदारी
देवोलीना और सिद्धार्थ शुक्ला को मिली है। दोनों को ब्रेकफास्ट और डिनर बनाना होगा।
जबकि बिग बॉस 13 में गोविंदा की भांजी आरती
सिंह को सलमान ने घर का काम सौंपते हुए कहा कि उन्हें घर के बर्तन धोने होंगे। बिग
बॉस
का बेड फ्रेंड्स फॉरऐवर (BFF) कांसेप्ट बिलकुल नया है। इस कांसेप्ट में घर के अंदर आए 5
पुरुषों को अपना बेड घर की महिलाओं के साथ शेयर करना होगा, जिसकी प्रकिया भी शो के पहले दिन शुरू हो गई।
इस कांसेप्ट के
आधार पर कोएना ने अपने बेड पार्टनर के तौर पर कश्मीर के कंटेट्स्टेंट असीम रियाज
को चुना, जबकि आरती ने अपने बेड पार्टनर के तौर पर पारस छाबड़ा को चुना। बिग बॉस के इस
सीजन में शायद फिनाले दो बार होगा, क्योंकि
सलमान ने शो के पहले दिन बताया कि इस बार के सीजन पहला फिनाले चौथे हफ्ते में ही
हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब ये नहीं हुआ कि बिग बॉस 13 एक महीने में ही खत्म हो जाएगा। पहला फिनाले होने के बावजूद यह
शो 15 हफ्तों तक चलेगा। अब आगे क्या होगा, यह तो पहला फिनाले होने के बाद ही पता चलेगा....?


