- Back to Home »
- International News »
- आखिर पाक पीएम इमरान खान ने माना कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय जगत में उठाने की पाकिस्तान की कोशिशें हुई नाकाम....
आखिर पाक पीएम इमरान खान ने माना कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय जगत में उठाने की पाकिस्तान की कोशिशें हुई नाकाम....
Posted by : achhiduniya
25 September 2019
उन्होंने कहा कि दरअसल लोगों को 1.2 अरब आबादी वाले
भारत के रूप में बड़ा बाजार दिख रहा है। जब उनसे पूछा गया कि आतंकवादियों को
प्रशिक्षित करने के मामले में पाकिस्तान के सक्रिय रूप से संलिप्त होने पर आप क्या
संदेश देना चाहेंगे, इस पर उन्होंने कहा अच्छा, मेरा मतलब, यह संदेश मुझे नहीं देना है। यह
प्रधानमंत्री मोदी को देना है। उन्होंने कहा, और मैं
समझता हूं कि उन्होंने इससे पहले स्पष्ट और कड़ा संदेश दे दिया है जब हम हाउडी
मोदी के दौरान ह्यूस्टन में एक साथ थे।
उन्होंने काफी कड़ा संदेश दिया है और मुझे
विश्वास है कि वह स्थिति को संभालने में सक्षम हैं। दरअसल संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) समेत दुनिया के सभी प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान को मुंह की खानी
पड़ी। ज्यादातर देशों ने भारत के रुख का समर्थन किया।


