- Back to Home »
- Religion / Social »
- करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के दर्शन,भारत-पाक हुए श्रद्धालुओं के बिना वीजा और धर्म के आधार पर बिना किसी भेदभाव के यात्रा करने पर राजी....
करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के दर्शन,भारत-पाक हुए श्रद्धालुओं के बिना वीजा और धर्म के आधार पर बिना किसी भेदभाव के यात्रा करने पर राजी....
Posted by : achhiduniya
04 September 2019
भारत और पाकिस्तान इसपर सहमत हुए कि गलियारे के माध्यम से प्रतिदिन पाँच हजार श्रद्धालु करतारपुर साहिब गुरुद्वारा का दर्शन करेंगे। भारत-पाकिस्तान करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के बिना वीजा और धर्म के आधार पर बिना किसी भेदभाव के यात्रा करने पर राजी हुए। ओसीआई कार्डधारक भारतीय मूल के लोग भी करतापुर कॉरिडोर से गुरुद्वारा साहिब जा सकेंगे। एक भारतीय अधिकारी ने बताया कि करतारपुर गलियारा पूरे साल सप्ताह के सातों दिन खुला रहेगा।
![]() |
| [प्रतीकात्मक चित्र] |
पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता और दक्षिण एशिया एवं सार्क के महानिदेशक और मोहम्मद फैसल ने बातचीत में हिस्सा लेने के लिए भारत आने से पहले वाघा सीमा पर पत्रकारों से कहा था कि पाकिस्तान तीसरे दौर की बातचीत के परिणाम को लेकर सकारात्मक है। भारत और पाकिस्तान के तकनीकी विशेषज्ञों के बीच 30 अगस्त को हुई बैठक के बाद यह बैठक हुई।


