Posted by : achhiduniya 30 September 2019

पूर्व वित्तमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम को सीबीआई ने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था। सीबीआई और ईडी ने आईएनएक्स मीडिया की प्रमोटर इंद्राणी मुखर्जी और उनके पति पीटर मुखर्जी के बयानों के आधार पर चिदंबरम पर शिकंजा कसा। जांच अभी जारी है और मामले में कई गड़बड़ियां पाई गई हैं। आरोप है कि आईएनएक्स मीडिया ग्रुप को 2007 में 305 करोड़ रुपये का विदेशी धन हासिल करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी में अनियमितता बरती गई। उस दौरान पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे। सोमवार को हाई कोर्ट ने पूर्व वित्त मंत्री की जमानत की अर्जी खारिज कर दी। 
सीबीआई ने चिदंबरम को जमानत दिए जाने का विरोध किया था। सोमवार को HC ने भी कहा कि सबूतों से छेड़छाड़ की तो नहीं पर इस बात की संभावना जरूर है कि चिदंबरम गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। आपको बता दें कि चिदंबरम तिहाड़ जेल में बंद हैं और अब बेल की अर्जी खारिज होने के बाद उन्हें जेल में ही रहना होगा। सीबीआई ने पिछले शुक्रवार को जमानत की अर्जी का यह कहते हुए विरोध किया था कि चिदंबरम देश छोड़कर भाग सकते हैं। तर्क दिया गया था कि दिग्गज कांग्रेसी नेता हमेशा के लिए किसी दूसरे देश में रह सकते हैं और ऐसे में केस की सुनवाई पूरी होने तक उन्हें जमानत पर रिहा नहीं किया जाना चाहिए। 
इस पर चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने ट्वीट किया था, कुछ लोगों के मुताबिक, मेरे गोल्डन रंग के पंख आएंगे और फिर मैं उड़कर चांद पर चला जाउंगा। मेरी वहां पर सेफ लैंडिंग भी होगी। मैं यह जानकर रोमांचित हो गया हूं।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 200 वाहनों के काफिले पर फंसे सौभाग्य सिंह, CM मोहन यादव ने जारी किया कारण बताओ नोटिस।@राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर BJP का बड़ा खुलासा, पूछा- कमाई से 5 गुना कैसे किया खर्च, कौन कर रहा फंडिंग?।@ सोना पप्पू केस-कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा गिरफ्तार, करोड़ों के सिंडिकेट राज से हटेगा पर्दा।@ केरलम के भावी CM सतीशन राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया पेश-सूत्र।@ बंगाल में सरकार बदलते ही दर्जनों राजनीतिक कार्यकर्ता कर रहे कोर्ट में सरेंडर, पेंडिंग केस में वारंट जारी।@ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत।@ पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक आतंकी मारा गया।@ उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 84 जिलों के एसडीएम बदले।@ एक्शन में थलापति विजय, अब सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता, महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये। @ 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा SIR, नोट कर लें तारीख 36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा सत्यापन।@ रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर लैंड डील मामले में हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -