- Back to Home »
- Politics »
- 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में 'अबकी बार ट्रंप सरकार' के बयान पर पीएम मोदी पर भड़के कांग्रेस नेता आनंद शर्मा.....कही यह बात
'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में 'अबकी बार ट्रंप सरकार' के बयान पर पीएम मोदी पर भड़के कांग्रेस नेता आनंद शर्मा.....कही यह बात
Posted by : achhiduniya
23 September 2019
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि अमेरिका की दोनों पार्टियों चाहे रिपब्लिक हों या डेमोक्रेट हों दोनों के साथ हमारे देश के संबंध द्विदलीय रहे हैं। आपका (पीएम मोदी) इस तरह से सक्रिय रूप से ट्रंप के प्रचार में हिस्सा लेना दोनों देशों के लोकतंत्र और संप्रभुता पर दखल देना है। अमेरिका के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में पीएम मोदी के अब की बार ट्रंप सरकार वाले बयान पर कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने इस पर आपत्ति जताते हुए पीएम मोदी को कहा कि वह अमेरिका में हमारे प्रधानमंत्री के तौर पर हैं न कि अमेरिकी चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर।
Anand Sharma ✔@AnandSharmaINC Our relationship with the United States of America have
throughout been bipartisan, vis-à-vis Republicans and Democrats. Your actively
campaigning for Trump is a breach of both India and America as sovereign
nations and democracies. Anand
Sharma ✔ @AnandSharmaINC Reminding you that you are in the USA as our Prime Minister
and not a star campaigner in US elections.गौरतलब है कि अमेरिका में भी इसे चुनाव में दखल देना माना जा
सकता है। अमेरिका में साल 2016 के चुनाव में 'अबकी बार मोदी सरकार' की तर्ज
पर डोनाल्ड ट्रंप ने 'अब की बार ट्रंप सरकार' का नारा दिया था। इस नारे के पीछे अमेरिका में बसे भारतीय
समुदाय को लुभाने की कोशिश थी और इसका फायदा भी ट्रंप को मिला,लेकिन इसी चुनाव में रूस के भी दखलंदाजी का आरोप लगा था।
हालांकि
डोनाल्ड ट्रंप ऐसी खबरों को बकवास बताया और रूस ने भी किसी भी तरह के दखल से इनकार
कर दिया,लेकिन हो सकता है कि पीएम मोदी का अमेरिका में चुनाव से ठीक इस
तरह का बयान वहां बाहरी नेता की दखलंदाजी के तौर पर लिया जाए। अगर ऐसा होता है तो यह चुनाव में यह ट्रंप के
लिए मुश्किल बन सकता है।


