- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चाय बेचने वाले स्थान को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करेगी.....राज्य सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चाय बेचने वाले स्थान को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करेगी.....राज्य सरकार
Posted by : achhiduniya
02 September 2019
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृत मंत्री प्रहलाद पटेल ने प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी अपने बचपन में जिस स्थान पर चाय बेचते थे उस स्थल का अवलोकन किया । उसे पर्यटन
स्थल के तौर विकसित किया जाए इसके लिए राज्य सरकार ने कदम भी बढ़ा लिए हैं। वड़नगर
रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर यह चाय की यह दुकान है। चाय की दुकान का स्वरूप
बदलने की कोई योजना नहीं है। प्रहलाद सिंह ने चाय की दूकान का मूल स्वरूप को बनाए
रखने के लिए दुकान को शीशे से कवर करने के निर्देश दिए साथ ही वडनगर को भी विकसित
करने का आदेश दिया गया है। वैसे तो 2017 में वडनगर को
पर्यटन केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया था।
पूरी योजना गुजरात के मेहसाणा जिले
में स्थित मोदी के जन्मस्थान वडनगर को दुनिया के नक़्शे पर लाने के लिए एक व्यापक
परियोजना के तहत इसे दुनिया के पर्यटन स्थल के रूप में परिवर्तित करने का है। वही
रेलवे स्टेशन का पूरा लुक बदल दिया गया है। वडनगर में संस्कृति मंत्री प्रह्लाद
पटेल ने वडनगर में आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ़ इंडिया द्वारा संचालित उत्खनन के स्थलों
समेत पर्यटन स्थलों, ताना-रिरीमाधि, झील, रेलवे स्टेशन
वगेरे का भी दौरा किया। दौरे के दौरान, विकास और वर्तमान परियोजना के लिए वडनगर के
प्रयासों का एक दृश्य चित्र एकत्र किया गया था। जिसमें, वडनगर को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया
जाएगा और वडनगर के ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल विश्व में प्रसिद्ध हो इसके लिए इसकी
घोषणा दिल्ली से की गई है।
मेहसाणा के वडनगर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित
किया जाएगा और नरेंद्र मोदी की चाय की दुकान को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा। नरेंद्र
मोदी की चाय की दुकान कांच से कवर की जायगी और नरेंद्र मोदी की चाय की दुकान से
लेकर प्रधानमंत्री तक की यात्रा की श्रेष्ठता वडनगर में दी जायगी इसकी भी घोषणा की
गई है। जिसे सुनकर स्थानीय लोगो में ख़ुशी की लहर है। इससे पहले 2017 में, संस्कृति और
पर्यटन मंत्रालय और भारतीय सर्वेक्षण के अधिकारियों ने वडनगर शहर का दौरा किया था।
2014 के लोकसभा चुनावों से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में इसका उल्लेख किया
था कि बचपन के दिनों में वडनगर रेलवे स्टेशन पर वे अपने पिता के साथ चाय बेचा करते
थे। तो वही सरकार ने घोषणा की है कि वडनगर समेत मेहसाणा जिले में संपूर्ण विकास
परियोजना पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की
जाएगी।


