- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने क्यू खींची योगगुरु बाबा रामदेव की दाढ़ी....?
Posted by : achhiduniya
29 September 2019
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली के किंग्सवे कैम्प इलाके सर्वधर्म सद्भाव संगम का आयोजन किया गया। मंच पर दलाई लामा अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने प्यार से बाबा रामदेव की दाढ़ी खींची। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों लोग साथ बैठे दिख रहे हैं और दलाई लामा, स्वामी रामदेव की दाढ़ी खींचते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दलाई लामा कुछ कहते हुए भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने कई बार स्वामी रामदेव की दाढ़ी खींची। आयोजन में दलाई लामा ने कहा,नेताओं सहित हर किसी को पर्यावरण पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, अगले सात से आठ दशकों के भीतर, ग्लोबल वार्मिंग अधिक गंभीर हो सकती है, इसलिए हमें ध्यान रखने की आवश्यकता है। दलाई लामा ने ट्विटर पर लिखा, महात्मा गांधी के स्वच्छ और साफ-सुथरे भारत की दृष्टि उन लाखों भारतीयों की दृष्टि बन गई है, जो जनांदोलन में शामिल हुए और #SwachhBharatMission में मदद की। यह अंत नहीं है, लेकिन यह एक #plasticfree भारत और एक प्लास्टिकमुक्त दुनिया की ओर एक नई यात्रा की शुरुआत है। इस मौके पर एक मंच पर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा, योगगुरु बाबा रामदेव और मौलाना महमूद मदनी एक साथ नजर आए।

