- Back to Home »
- Religion / Social »
- नवरात्रि के 9 दिनों में देवी मां के इन 9 रूपों की होती है पूजा...इन दिनो कौन से काम करें और कौनसे न करें....?
नवरात्रि के 9 दिनों में देवी मां के इन 9 रूपों की होती है पूजा...इन दिनो कौन से काम करें और कौनसे न करें....?
Posted by : achhiduniya
29 September 2019
भारतीय शास्त्रों में नवरात्रि
में निर्वहन की जाने वाली परंपराओं का बड़ा महत्व बताया गया है। इन नौ दिनों में कई
मान्यताएं और परंपराएं प्रचलित हैं, जिन्हें हमारे बड़े-बुजुर्गों ने
हमें सिखाया है। हर कोई चाहता है कि देवी की पूजा पूरी श्रद्धा-भक्ति से हो ताकि
परिवार में सुख-शांति बनी रहे। माता के 9 स्वरूप और उनके नाम 1- माता शैलपुत्री, 2-माता ब्रह्मचारिणी, 3- माता चन्द्रघंटा, 4- माता कूष्माण्डा, 5- माता स्कंदमाता, 6- माता कात्यायनी, 7- माता कालरात्रि, 8- माता महागौरी, 9- माता सिद्धिदात्री। आइए
जानते हैं, माता के नौ दिनों में क्या काम करें और क्या न करें।
नवरात्रि के नौ दिनों में नाखून, बाल और दाढ़ी नहीं काटना चाहिए।
ऐसा करने से घर से
शांति दूर हो जाती है। नवरात्रि में उत्सव का माहौल होता है और ऐसे में इन चीजों
को करना नकारात्मकता को दर्शाता है। नवरात्रि के दिनों में खाने में छौंक लगाने से
बचें। मान्यता है कि इन नौ दिनों में जला हुआ या तड़का लगाया हुआ खाना नहीं खाना
चाहिए। इससे घर में बीमारियों का आगमन होता है। साथ ही मस्तिष्क में नेगेटिविटी
बढ़ती है। नवरात्रि के मौक पर घर में मांसाहारी भोजन न पकाएं। साथ ही हो सके तो
प्याज और लहसुन से भी दूर रहें। ऐसा करने से भक्तजन रोग मुक्त होते हैं और घर में
शांति बनी रहती है। कौन से काम करें:- नवरात्रि में प्रतिदिन मंदिर जाकर देवी मां
के दर्शन करें।
ऐसा करने से मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा इन्हें फूल और जल
अर्पित करें। मां की आरती गाएं और धूप-दीप जलाएं। नवरात्रि पर हो सके तो पूरे 9
दिन व्रत रखें। अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो नवरात्रि शुरू होने के पहले दिन
और आखिरी दिन वत्र जरूर रखें। पूजा की
जमकर पूजा अर्चना करें कहते हैं कि नवरात्रि पर देवी मां को पूजने से सफला कदम चूमती
है। देवी मां के नाम पर अखंड ज्योति जलाएं। नवरात्रि के मौके पर देवी मां के लिए
अखंड ज्योति जरूर जलाएं। इस समय ऐसा करने से घर से नकारात्मकता दूर होकर
सकारात्मकता प्रवेश करती है। घर खुशियों से भर जाता है, भक्तों के दुख दूर होते हैं।
नवमीं और अष्टमीं पर देवी मां की विशेष पूजा करें। इन दिनों में मां की पूजा करने
से घर में शामति विराजमान होती है। इसके अलावा आर्थिक संकट भी दूर होता है। घर में
पूजा का माहौल होने से सकारात्मकता बढ़ती है। नवरात्रि पर क्न्या भोजन जरूर कराएं।
इस मौके पर कन्या भोजन कराने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। साथ ही भक्तों की
मनोकामना भी पूरी होती है।



