- Back to Home »
- Job / Education , State News »
- दिल्ली की DTC और क्लस्टर स्कीम की सभी बसों में 5500 मार्शल नियुक्त किए जाएंगे,पूर्व होमगार्डों को प्राथमिकता....मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
दिल्ली की DTC और क्लस्टर स्कीम की सभी बसों में 5500 मार्शल नियुक्त किए जाएंगे,पूर्व होमगार्डों को प्राथमिकता....मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
Posted by : achhiduniya
30 September 2019
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास पर पूर्व होमगार्डों के सामने घोषणा में कहा राजधानी दिल्ली की DTC और क्लस्टर स्कीम की सभी बसों में 5500 मार्शल नियुक्त होंगे। इसमें पूर्व होमगार्ड की नियुक्ति होगी। जिसके बाद बसों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो जाएगी। दीवाली से बसों में मार्शलों की नियुक्ति प्रारंभ हो जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर पूर्व होमगार्डों से अपील की कि वे बसों में पूरी निष्ठा के साथ महिलाओं की सुरक्षा करें। मुख्यमंत्री ने होमगार्डों से कहा, मेरी बहनों की सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी है। 27 सितंबर को हजारों की संख्या में पूर्व होमगार्ड मुख्यमंत्री आवास पर CM को धन्यवाद देने पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व होमगार्डों को संबोधित किया। उन्होंने कहा,मैं उम्मीद करता हूं कि दिवाली के पहले पहले आप लोगों की ज्वाइन कराने की कोशिश होगी।
इन्हे बस मार्शल नियुक्त किया जाएगा। आप लोगों के लिए आपकी
नौकरी प्यारी है। मेरे लिए मेरे दिल्ली के
लोग भी प्यारे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि बसों में जब आप की नियुक्ति होगी तो
बसों में आप पूरी मुस्तैदी के साथ महिलाओं की रक्षा करने के लिए काम करेंगे। केजरीवाल
ने कहा कि 5500 भर्तियां शुरू हो रही हैं और इन 5500 पोस्ट पर पूर्व होमगार्डों को रखा जाएगा। पहले उनसे शुरुआत
करेंगे, जिन्होंने कभी भी 3 साल से
ज्यादा की नौकरी की है। हमारा अपना अनुमान है, कि ऐसे
लोग काफी कम होंगे। उसके बाद फिर जिन लोगों ने 2 साल से
अधिक नौकरी कर रखी है, उनकी भर्ती की जाएगी। कुल 5500 लोगों की भर्ती की जाएगी। रिटायरमेंट 60 साल की है। जो लोग भी 60 साल से
कम आयु के हैं, वह इसमें अपना आवेदन कर सकते हैं। कागज चैक किए
जाएंगे, जिन जिन लोगों ने पहले नौकरी की है, उनको अपने दस्तावेज दिखाने होंगे और केवल फिजिकल फिटनेस टेस्ट
होगा। उसके बाद आप लोगों को तुरंत रख लिया जाएगा।
अभी डीटीसी की केवल ईवनिंग शिफ्ट में ही
मार्शल होते हैं। अब बसों में मॉर्निंग शिफ्ट में भी मार्शल तैनात करने का फैसला
लिया गया है। डीटीसी की बसों में दोनों शिफ्ट के साथ- साथ क्लस्टर स्कीम के तहत
चलने वाली बसों में भी अब मार्शल नियुक्त किए जाएंगे। अभी डीटीसी की मॉर्निंग
शिफ्ट और क्लस्टर स्कीम की बसों में मार्शल नहीं होते,लेकिन अब सारी बसों में मार्शल तैनात होंगे। बस मार्शल नियुक्त
किए जाएंगे,
उनकी पहले ट्रेनिंग होगी। डीटीसी को यह
जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह स्टैंडर्ड ऑपरेटरिंग प्रसीजर (एसओपी) बनाए। दिल्ली
सरकार 2-3 दिन में अखबारों में विज्ञापन देकर मार्शल के लिए आवेदन
मांगेगी।


