- Back to Home »
- Politics »
- बसपा को छोड़ कांग्रेस का आँचल थामने वाले विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिकट बेचने का लगाया आरोप.....
बसपा को छोड़ कांग्रेस का आँचल थामने वाले विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिकट बेचने का लगाया आरोप.....
Posted by : achhiduniya
19 September 2019
बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए
विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने कहा है कि वे बिना कंडीशन बिना किसी पद की चाह के
कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा
कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि वह किसी मंत्री पद बनाएं उन्होंने ऐसी कोई
मांग नहीं की है कांग्रेस के संगठन से उनकी कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि
पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें फोन कर कांग्रेस में शामिल होने की बधाई दी है।
अपने क्षेत्र में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने और लोगों के विकास कार्य करवाने
के लिए शामिल हुए हैं।
गुढ़ा ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कार्यशैली और
उनकी नेतृत्व क्षमता से भी प्रभावित हैं इसलिए उन्हें अपना नेता मानते हैं। बहुजन
समाज पार्टी से कांग्रेस में शामिल होने के बाद विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने बसपा
सुप्रीमो मायावती पर पैसा लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाए। विधायक गुढ़ा ने कांग्रेस
में शामिल होने पर हो रहे विरोध पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने बिना किसी पद की चाह
और कंडिशन में कांग्रेस में शामिल होने की बात कही।

