- Back to Home »
- Politics »
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनावो से पहले नासिक में आयोजित एक रैली में चुनावी बिगुल फूंकने के साथ NCP नेता शरद पवार पर गरजे पीएम मोदी....
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावो से पहले नासिक में आयोजित एक रैली में चुनावी बिगुल फूंकने के साथ NCP नेता शरद पवार पर गरजे पीएम मोदी....
Posted by : achhiduniya
19 September 2019
महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा भड़काने के लिए सीमा पार से बहुत कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, हमें फिर से (कश्मीर में) नया स्वर्ग बनाना है। हर कश्मीरी को गले लगाएं। मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 के तहत प्रावधानों को हटाने का फैसला भारत की एकता का फैसला था। उन्होंने कहा, यह फैसला जम्मू कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने का जरिया बनने जा रहा है। महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित एक रैली में मोदी ने कहा,कुछ बयान बहादुर लोग राम मंदिर को लेकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। देश के सभी नागरिकों का सुप्रीम कोर्ट के प्रति सम्मान बहुत जरूरी है। जब मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा हो, जब सुप्रीम कोर्ट लगातार दलीलें सुन रहा हो, तब ये बयान बहादुर कहां से आ गए।
पीएम ने कहा, हमारा अपनी न्याय प्रणाली और संविधान पर भरोसा
होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, नासिक की
पवित्र धरती से मैं देशभर में बयान बहादुरों से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि
प्रभु श्रीराम के खातिर भारत की न्याय प्रणाली के प्रति अपनी श्रद्धा रखें। मोदी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह
पाकिस्तान का कुछ ज्यादा ही समर्थन कर रहे हैं। पीएम ने अपने भाषण में कहा कि
जम्मू कश्मीर और लद्दाख नई संभावनाओं को गले लगा रहा है, लेकिन
विपक्ष के लोग इसमें भी राजनीतिक स्वार्थ ढूंढ रहे हैं। इतना बड़ा फैसला देश ने
लिया है।
ये ठीक से लागू हो पाए। कम से कम परेशानी के साथ लागू हो पाए। इसके लिए
पूरा देश एकजुट है। सभी साथ है, लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस
और एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं को जिस तरह का बर्ताव और सहयोग करना चाहिए था। वो दिख
नहीं रहा है। शरद पवार जी को पड़ोसी देश अच्छा लगता है। ये उनकी मर्जी है। वहां के
शासक,प्रशासक उनको कल्याणकारी लगते हैं। ये उनका आंकलन है,लेकिन पूरा महाराष्ट्र जानता है। पूरा भारत जानता है। पूरी दुनिया जानती
है कि आतंक की फैक्ट्री कहां से आती है।


