Posted by : achhiduniya 19 September 2019


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार का ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रति दुनिया का नजरिया पहले बेहद खराब था मगर अब यह पूरी तरह बदल चुका है। यह उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उत्तर प्रदेश को उसकी पहचान वापस दिलाना एक मील का पत्थर है। योगी सरकार की उपलब्धियों में से ज्यादातर को अपना बताने वाले सपा अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर योगी ने कहा अखिलेश की विफलता ही हमारी सफलता है। उनकी नाकामी ही है कि जनता ने उन्हें 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव तथा 2017 के विधानसभा चुनाव में नकार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम केंद्रीय योजनाओं पर अमल के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पहले या फिर दूसरे स्थान पर है। पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर पहुंच चुका है। 
साथ ही फसल ऋण माफी की योजना की सफलता के मामले में भी उत्तर प्रदेश अव्वल रहा। प्रदेश में पहली बार अनाज खरीद की नीति शुरू हुई जिससे लाखों किसानों को फायदा मिला। योगी ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों से प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ और फिरौती से संबंधित कोई भी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बीते ढाई वर्ष में राज्य में एक भी दंगा नही हुआ, दुर्दांत अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ कर भाग गये तथा डकैती, बलात्कार, लूट, फिरौती और बलवा के मामलों में भारी कमी आई है। प्रदेश में 41 नये थाने खोले गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पहली ही बैठक में लघु और सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया। किसान व गरीब सदैव हमारी सरकार की प्राथमिकता हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने की पहल की जा रही है। 
हम प्रदेश में एक नई मेडिकल यूनिवर्सिटी व दो एम्स बना रहे हैं। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना आदि को लागू कर सुशासन की नींव रखी गई। सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्‍ता को बेहतर बनाने की पहल की जा रही है। ढाई वर्ष में बेसिक स्कूलों में 50 लाख नये बच्चे पहुंचे और सभी के लिए स्वेटर, यूनिफार्म, किताबें, खाने आदि का इंतजाम किया गया। उन्होंने कहा कि हमने शहरों में 24 घंटे, गांवों में 18 घंटे बिजली दी है जबकि इससे पहले कोई सरकार यह नहीं कर पाई।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पंजाब ने साइलेंट किलर हाइपरटेंशन के खिलाफ मजबूत की लड़ाई, 1 करोड़ से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग।@ गाय का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाओ, बंगाल की BJP विधायक ने गाड़ी रुकवाकर की डिमांड- TMC ने घेर लिया।@ हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद सीएम सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान।@ केरलम में कल CM पद की शपथ लेंगे सतीशन, मुस्लिम लीग के 5 विधायक भी बनेंगे मंत्री।@ ओडिशा में एक साथ मर गईं 5,300 मुर्गियां! फार्म मालिक ने बिजली-डीजल संकट को बताया वजह।@ विदेश में भी राम का रंग, नीदरलैंड में भारतीय ने वारली आर्ट में उकेरी पूरी रामायण। @ UAE के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला, पश्चिमी सीमा से आए थे 3 ड्रोन, 2 को मार गिराया।@ बिहार- ऑर्केस्ट्रा की आड़ में जबरन देह व्यापार, 6 नाबालिग लड़कियां मुक्त- एक निकली प्रेग्नेंट।@ उज्जैन में साध्वी ने की सुसाइड की कोशिश, सबके सामने खुद पर डाला पेट्रोल वीडियो वायरल।@ तमिलनाडु सीएम विजय से मिले कमल हासन, पायरेसी, टैक्स फ्री से लेकर सरकारी OTT प्लैटफॉर्म तक की ये 6 मांगें।@ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कार्गो जहाजों को निशाना बनाना मंजूर नहीं, UN में भारत की दो टूक।@ उत्तराखंड में जिहादी ड्रग की हाईटेक लैब, रोज 50000 कमा रहा था मालिक, 227KG कैप्टागॉन को लेकर हुए बड़े खुलासे। @ बिहार में 9 पुलों पर हादसे का खतरा, पटना IIT की रिपोर्ट में हुआ खुलासा; एक्शन में विभाग।@ स्कूल में बेटी ने की उल्टी, मां को बुलाकर करवाया फर्श साफ, मुथरा से हैरान करने वाला मामला।@ आश्रम की बबीता भाभी यानी त्रिधा चौधरी सामने रखा इंडस्ट्री का सच, बोलीं- शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं।@ ईरान के साथ क्रूड ऑयल सप्लायई पर डील कर सकता है भारत! तेल-गैस संकट के बीच चीन समेत तीन और देश कतार में।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -