- Back to Home »
- State News »
- ISRO के वैज्ञानिकों पर ऐसा क्यू कहा पीएम मोदी ने किसी भी काम को 3 तरह के लोग करते हैं....?
Posted by : achhiduniya
07 September 2019
महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने यहां मनाए जा रहे गणेश उत्सव में हिस्सा लिया और लोकमान्य सेवा
संघ के मंडप में भगवान गणेश के दर्शन किए। पीएम मोदी ने उपनगर विले पार्ले में
भगवान गणेश के भी दर्शन किए। पीएम मोदी ने कहा,हम
चांद पर लैंडिग के सपने को पूरा करेंगे। ऑर्बिटर अभी भी वहीं है और चांद के चक्कर काट
रहा है। यह भी एक बड़ी उपलब्धि है। मोदी ने कहा, मैं इसरो के
वैज्ञानिकों से प्रभावित हुआ। जिस लगन से वह दिन रात मेहनत करते हैं, उससे हम उनसे सीख सकते हैं। किसी भी काम को 3 तरह के लोग करते हैं।
एक वो
होते हैं जो फेल होने के डर से काम ही नहीं शुरू करते। दूसरा वो जो पहली ही समस्या
को देखकर भाग जाते हैं और तीसरे वह होते हैं आखिर तक काम करते हैं और लक्ष्य को
हासिल करते हैं। इसरो तीसरी तरह का शख्स है जो कोशिश करना कभी बंद नहीं करेगा। पीएम मोदी ने मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत आज
मुंबई मेट्रो के पहले कोच का उद्घाटन किया। नए कोच का पीएम मोदी ने दौरा भी किया।
पीएम मोदी ने 20 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स को लॉन्च किया।

