- Back to Home »
- International News »
- विदेशो में अपने देश पाकिस्तान की किरकिरी करवाने के चलते इमरान खान के विदेशी दौरे पर बैन लगना चाहिए....पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने की मांग
विदेशो में अपने देश पाकिस्तान की किरकिरी करवाने के चलते इमरान खान के विदेशी दौरे पर बैन लगना चाहिए....पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने की मांग
Posted by : achhiduniya
27 September 2019
पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स
पार्टी (PPP)
का कहना है कि इमरान खान के विदेशी दौरे पर बैन
लगना चाहिए,
क्योंकि वो वहां जा कर देश की बदनामी करवाते हैं।
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी [PPP] के सांसद मुस्तफा नवाज़ खोखकर
ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि इमरान खान दुनिया में पाकिस्तान का पक्ष रखने की
बजाय अपने ही देश के खिलाफ बोल रहे हैं। लिहाजा भारतीय मीडिया में पाकिस्तान का
मज़ाक उड़या जा रहा है। मुस्तफा नवाज़ खोखकर ने कहा, अमेरिका
के दौरे पर इमरान खान ने कहा कि आर्मी और आईएसआई ने अलकायदा को ट्रेंनिंग दी।
इस
बात से हर तरफ पाकिस्तान का मजाक उड़ाया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने ईरान के
दौरे पर कहा था कि पाकिस्तान एक आतंकवादियों का देश है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी
[ PPP] के नेता मुस्तफा नवाज़ खोखकर ने इमरान खान के बयानों की आलोचना
करते हुए कहा कि इमरान खान के विदेश में भाषण देने और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पर
बैन लगना चाहिए।
बीते दिनो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने काउंसिल ऑफ फॉरेन
रिलेशंस में माना था कि कि सोवियत संघ में आतंकवाद फैलाने के लिए अलकायदा को
पाकिस्तान आर्मी और खुफिया एजेंसी ISI ने
ट्रेनिंग दी थी। उन्होंने कहा, 1980 में सोवियत संघ के वक्त अफगानिस्तान के मसले पर पाकिस्तान
ने अमेरिका का साथ दिया। सोवियत के खिलाफ जिहाद करने के लिए पाकिस्तानी सेना और ISI ने आतंकियों को ट्रेनिंग दी, जो बाद
में अलकायदा बना।


