- Back to Home »
- State News »
- कोई गाइडलाइंस नही इस नवरात्र पर हम लाउडस्पीकर-डीजे सब चलाएंगे... भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने की कोर्ट के आदेश की अवहेलना.....
कोई गाइडलाइंस नही इस नवरात्र पर हम लाउडस्पीकर-डीजे सब चलाएंगे... भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने की कोर्ट के आदेश की अवहेलना.....
Posted by : achhiduniya
28 September 2019
भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा की नवरात्र पर लाउडस्पीकर और डीजे देर तक बजाने को लेकर कहा कि क्या सारे नियम कायदे कानून क्या सिर्फ हिन्दुओं के लिए हैं। हम इसे नहीं मानेंगे। इस नवरात्र पर हम लाउडस्पीकर-डीजे सब चलाएंगे। कोई गाइडलाइंस नहीं है। जब उन्हें लाउडस्पीकर के मामले में कोर्ट के फैसले की याद दिलाई गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोर्ट का यह फैसला मंजूर नहीं है। साध्वी प्रज्ञा ने शनिवार को भोपाल में कैंपेन के दौरान एक टीवी चैनल पर बाबरी मस्जिद को लेकर यह टिप्पणी की और इसकी वजह से एक बार फिर बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना राजनीतिक गलियारों में ताजा हो गई। टीवी चैनल से साध्वी प्रज्ञा ने कहा था, राम मंदिर निश्चित रूप से बनाया जाएगा। यह एक भव्य मंदिर होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या वह राम मंदिर बनाने के लिए समयसीमा बता सकती हैं, तो प्रज्ञा ने कहा था कि हम मंदिर का निर्माण करेंगे।
आखिरकार, हम
ढांचा (बाबरी मस्जिद) को ध्वस्त करने के लिए भी तो गए थे। साध्वी प्रज्ञा ने बाबरी मस्जिद में अपनी अहम
भूमिका पर भी प्रकाश डाला और कहा था कि मैंने ढांचे पर चढ़कर तोड़ा था। मुझे गर्व
है कि ईश्वर ने मुझे अवसर दिया और शक्ति दी और मैंने यह काम कर दिया। अब वहीं राम
मंदिर बनाएंगे। साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि बाबरी मस्जिद गिराए जाने पर उन्हें
गर्व है। प्रज्ञा ठाकुर ने एक टीवी चैनल से कहा था कि बाबरी मस्जिद का ढांचा
गिराने का अफसोस नहीं है, ढांचा गिराने पर तो हम गर्व
करते हैं। हमारे प्रभु रामजी के मंदिर पर अपशिष्ट पदार्थ थे, उनको हमने हटा दिया। मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी प्रज्ञा ठाकुर
ने आगे कहा था कि हम गर्व करते हैं, इस पर
हमारा स्वाभिमान जागा है, प्रभु राम जी का भव्य मंदिर भी
बनाएंगे। ढांचा तोड़कर हिंदुओं के स्वाभिमान को जागृत किया था। वहां भव्य मंदिर
बनाकर भगवान की आराधना करेंगे, आनंद पाएंगे।

