- Back to Home »
- Discussion »
- संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से 'राइट टू रिप्लाई' के तहत भारत ने पाकिस्तान से पूछे कौनसे तीखे सवाल....?
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से 'राइट टू रिप्लाई' के तहत भारत ने पाकिस्तान से पूछे कौनसे तीखे सवाल....?
Posted by : achhiduniya
28 September 2019
पाकिस्तान की युद्ध की धमकियों और नफरत उगलने
वाले भाषण के जवाब में भारत ने 'राइट टू रिप्लाई' का इस्तेमाल कर पाकिस्तान को अपने गिरेबान में झांकने की ज़रूरत
है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का भाषण सच्चाई से परे है। भारत ने दो
टूक कह दिया है कि मानवाधिकार पर पाकिस्तान भारत को नसीहत न दे। भारत के
प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने
दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है,तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में एक बार परमाणु युद्ध की बात कही और
भारत पर कई आरोप लगाए।
विदिशा मैत्रा ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए कहा कि क्या
पाकिस्तान इस बात को स्वीकार करेगा कि वो दुनिया का एकमात्र देश है जो वैसे शख्स
को पेंशन देता है जिसे संयुक्त राष्ट्र ने अल कायदा और ISIS जैसे आतंकियों की लिस्ट में रखा है…? क्या पाकिस्तान इस बात से इनकार कर सकता है कि आज संयुक्त
राष्ट्र द्वारा आतंकी करार दिए गए 130 लोग
उसके देश में रहते हैं...? क्या पाकिस्तान इससे इनकार कर
सकता है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित 25 आतंकी
संगठनों का ठिकाना पाकिस्तान है...? क्या
पाकिस्तान स्पष्ट करेगा कि क्यों न्यू यॉर्क में उसका प्रीमियर बैंक हबीब बैंक
लाखों-करोड़ों रुपये की टेरर फंडिंग की वजह से बंद किया गया....?
क्या पाकिस्तान न्यूयॉर्क के इस शहर में इस बात से इनकार कर
पाएंगे कि वह ओसामा बिन लादेन का खुलेआम बचाव करने वाले शख्स हैं...? कश्मीर राग अलापने वाले इमरान खान को भारत की ओर से UN में मौजूद विदेश मंत्रालय की सचिव विदिशा मैत्रा ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए कई बड़े मुद्दे भी दुनिया के
सामने रखे।


