- Back to Home »
- Politics , State News »
- MH-CM देवेंद्र फडणवीस…. संविधान हमारे लिए भगवद गीता, बाइबल और कुरान है...
Posted by : achhiduniya
06 September 2019
महाराष्ट्र आरपीआई (ए) पार्टी के दलित नेता अठावले द्वारा मुंबई में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आगामी चुनावों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की जीत निश्चित है और आरपीआई (ए) उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष का यह दावा सच नहीं है कि बीजेपी की संविधान को बदलने तथा नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की व्यवस्था खत्म करने की योजना है। उन्होंने कहा,संविधान हमारे लिए भगवद गीता, बाइबल और कुरान है। जब अठावले जैसे नेता हमारे साथ हैं तो कोई संविधान बदलने के बारे में सोच भी नहीं सकता। फडणवीस ने कहा कि बीआर आंबेडकर ने अनुच्छेद 370 को संविधान में शामिल करने का विरोध किया था जो जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देता था।
अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने
के साथ ही आंबेडकर के विरोध का रुख भी न्यायोचित साबित हुआ। उन्होंने कहा कि इंदु
मिल में प्रस्तावित आंबेडकर स्मारक दिसंबर 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने
कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान सामाजिक आधिकारिता विभाग के लिए बजटीय आवंटन
सिंचाई जैसे अन्य विभागों को दे दिया जाता था। फडणवीस ने कहा, अब बीजेपी-शिवसेना शासन के दौरान सरकार ने कानून
बनाया कि सामाजिक अधिकारिता विभाग के लिए आवंटित निधि किसी और विभाग को नहीं दी
जाएगी। अगर निधि खर्च नहीं की गई तो उसका अगले साल इस्तेमाल किया जाएगा।

