- Back to Home »
- Politics »
- भारतीय जनता पार्टी ने जारी की महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 125 उम्मीदवारों की लिस्ट...जाने कौन कहा से लड़ेगा....?
भारतीय जनता पार्टी ने जारी की महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 125 उम्मीदवारों की लिस्ट...जाने कौन कहा से लड़ेगा....?
Posted by : achhiduniya
01 October 2019
बीजेपी की सहयोगी शिव सेना ने भी अपनी पहली लिस्ट
जारी कर दी थी। ऐसे में बीजेपी ने भी अपनी अलग लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस छोड़कर
भारतीय जनता पार्टी के हाथ थामने वाले राधाकृष्ण वीके पाटिल को शिरदी विधानसभा सीट
से उम्मीदवार बनाया गया है। फड़णवीस सरकार में मंत्री गिरीश महाजन को जामनेर से
टिकट मिला है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की बीजेपी ने
125 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणनविस नागपुर
दक्षिण पश्चिम सीट से उम्मीदवार होंगे जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत गोपीनाथ
मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे को परली से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं भाजपा प्रदेश
अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को कोथरूड़ से टिकट मिला है।
पार्टी नेतृत्व ने फड़णवीस
सरकार के 12 मौजूदा 12 विधायकों का टिकट काटा है।
हालांकि जारी पहली लिस्ट में 52 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है।
भाजपा ने सतारा से छत्रपति शिवाजी महाराज के वंश शिवेंद्र सिंह चुनाव लड़ेंगे।
वहीं लोकमान्य गंगाधर तिलक घराने की बहू मुक्ता तिलस को पेट विधानसभा सीट से
प्रत्याशी घोषित किया है। पंड्ढर पुर विट्ठल मंदिर देवस्थन के अध्यक्ष अतुल भोसले
को कराड़ दक्षिण सीट से टिकट मिला है। वहीं सतरा लोकसभा सीट उप चुनाव के लिए
भारतीय जनता पार्टी ने शिवाजी महाराज के वंशज उद्यन राजे भोसले को प्रत्याशी बनाया
है।





