- Back to Home »
- Crime / Sex »
- रामलीला की तुलना चाइल्ड पोर्न से करने पर एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 5 वकीलों ने दर्ज कराई शिकायत...
रामलीला की तुलना चाइल्ड पोर्न से करने पर एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 5 वकीलों ने दर्ज कराई शिकायत...
Posted by : achhiduniya
26 October 2019
बीते दिनो एक निजी चैनल पर शो के दौरान प्रकाश राज ने कहा था कि ये बेहूदा है कि हेलीकॉप्टर एक पुष्पक विमान है। उसमें तीन मॉडल मेकअप करके राम, लक्ष्मण और सीता बनकर आते हैं। फिर वहां मौजूद लोग उनकी पूजा करते हैं। मैं इस देश में ये सब नहीं देखना चाहता हूं। ये वाहियात है। फिर एंकर ने प्रकाश को टोकते हुए कहा था कि लोग इस पर वोट दे रहे हैं। लोगों को इसमें कोई दिक्कत नहीं है वह इससे सहमत हैं। जवाब में प्रकाश राज ने कहा था कि अगर लोग वोट दे रहे हैं तो छोड़ देते हैं क्या? अगर बच्चे पोर्न देखते हैं तो आप उन्हें भी छोड़ देते हैं? ये दोनों ही समाज के लिए हानिकारक हैं।
फिर एंकर ने प्रकाश राज की बात पर सवाल उठाते हुए कहा था कि कैसे वे रामलीला के मंचन को चाइल्ड पोर्न से तुलना कर रहे हैं।
जवाब में एक्टर
ने कहा था कि रामलीला जैसे कार्यक्रम हमारी सोसायटी
के लिए सही नहीं हैं। ये अल्पसंख्यकों में डर का माहौल पैदा करते हैं। मैं इसमें
कंफर्टेबल नहीं हूं। मैं जानता हूं कि क्या संस्कृति है और क्या नहीं मंदिर जाना
संस्कृति है,
लोगों के सामने ऐसा नाटक क्यों? राम, लक्ष्मण, सीता को हेलीकॉप्टर से लाना मेरी संस्कृति का हिस्सा नहीं है।
रामलीला की तुलना चाइल्ड पोर्न से करने पर एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत
में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगे हैं। शिकायत में प्रकाश
राज
के खिलाफ FIR दर्ज
करने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट के 5 वकीलों
की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। वकील कुलदीप राय, वरुण
मिश्रा, जुगल किशोर गुप्ता, अभिनव
और रूमा पाठक ने ये शिकायत दर्ज कराई है।


