- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- बीजेपी और शिवसेना आपस में ही लड़कर वोटर्स को ठग रहे हैं....बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित
Posted by : achhiduniya
26 October 2019
प्रोड्यूसर अशोक पंडित लगभग हर समसामयिक मुद्दे पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म प्रोड्यूस की है। एक तरफ जहां हरियाणा में कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है, तो वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन को 288 सीटों में से 161 सीटें मिली है। हालांकि इस जीत के बाद भी दोनों ही पार्टियों में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर काफी मतभेद हो रहा है। इसको लेकर अब बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित ट्विटर पर भड़ास निकलते हुए लिखा है Ashoke Pandit ✔@ashokepandit We voted to the coalition of BJP-SS in Mah.thinking both will work together. Nw fighting amongst themselves is actually cheating d Voter. If this was the case they should hv the guts to fight individually. A common man is not interested in their deals.
अशोक पंडित ने
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच चल रही इस मतभेद को लेकर एक
ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना पर
गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, 'हमने बीजेपी और शिवसेना के
गठबंधन को ये सोचकर अपना वोट दिया था कि ये दोनों एक-साथ काम करेंगी,लेकिन ये आपस में ही लड़कर वोटर्स को ठग रहे हैं। अशोक पंडित ने आगे लिखा, अगर यही मामला है तो इनमें
व्यक्तिगत रूप से चुनाव लड़ने के लिए हिम्मत होनी चाहिए थी। आम आदमी को इनके मामले
में कोई दिलचस्पी नहीं है।

