- Back to Home »
- Religion / Social »
- बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए बिग बी आए आगे दिया 51 लाख रुपये का मुख्यमंत्री राहत कोष में चेक....
Posted by : achhiduniya
09 October 2019
बॉलीवुड सुपर स्टार बिगबी अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बिहार के लिए मदद राशि का चेक अपने प्रतिनिधि के माध्यम से पटना में बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को सौंपा गया। बिहार में भारी वर्षा और बाढ़ के कारण कठिन हालात से गुजर रहा है। बिहार में बारिश और बाढ़ से संबंधित विभिन्न घटनाओं में करीब सौ लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। बिहार को बाढ़ की त्रासदी में मदद के लिए सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन आगे आए हैं। उन्होंने अपने प्रतिनिधि विजयनाथ मिश्र के जरिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये का चेक भेजा।
मिश्र ने यह चेक उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को
भेंट किया। अमिताभ बच्चन ने सुशील मोदी ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी। अमिताभ
बच्चन ने चेक के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र भी भेजा है। इस पत्र में
उन्होंने बिहार में प्राकृतिक आपदा पर संवेदना जताई है। उन्होंने लिखा है कि बिहार
में जनजीवन को सामान्य हालात में लाने के लिए उनकी यह छोटी सी मदद है। बिहार के 15
जिलों पटना,
भोजपुर, भागलपुर, नवादा, नालंदा, खगड़िया, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, बक्सर, कटिहार, जहानाबाद, अरवल, पूर्णिया के 1410 गांवों के
करीब 20.76 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
राज्य में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 75
राहत शिविर एवं 515 सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है। बिहार में बारिश और
बाढ़ ने भारी कहर बरसाया है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बाढ़ के दौरान डूबने और
भारी बारिश के कारण दीवारें गिरने से कुल 97 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा
10 व्यक्ति घायल हुए हैं। नदियों, तालाबों एवं पोखरों में डूबने
या दीवार गिरने से 61 लोगों की मौत हुई है। बाढ़ के चलते डूबने के कारण 36 लोगों की
मौत हुई है।


