- Back to Home »
- Politics , State News »
- सांझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने किया बीजेपी-शिवसेना के सांझा चुनाव लड़ने का ऐलान....
सांझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने किया बीजेपी-शिवसेना के सांझा चुनाव लड़ने का ऐलान....
Posted by : achhiduniya
04 October 2019
सांझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम देवेंद्र
फड़णवीस ने कहा,बीजेपी और शिवसेना दोनों पार्टियां साथ में चुनाव
मैदान में हैं। आगे भी साथ में ही चुनाव लड़ेंगे। हमें लोगों का पूरा समर्थन
मिलेगा। जनता का सहयोग बिल्कुल लोकसभा की तरह ही मिलेगा। हमने सभी वर्ग के लोगों
को मौका दिया है। यह चुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे। हम विकास के मुद्दे पर चुनाव
लड़ेंगे। महाराष्ट्र का विकास ही हमारा लक्ष्य है। इस दौरान सीएम फड़णवीस ने
बागियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा, कई
लोगों को लग रहा था कि गठबंधन होगा या नहीं। इस गठबंधन के लिए सबने समझौता किया
है।
आने वाले दिनों में सभी बागी प्रत्याशियों से अपना नाम वापस लेने को कहेंगे।
यह काम महागठबंधन के सभी दलों के बागी कैंडिडेट्स के साथ होगा। अगर वे नहीं मानते
हैं तो उन्हें गठबंधन की किसी भी पार्टी में कोई स्थान नहीं मिलेगा। आगामी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारुढ़ बीजेपी और शिवसेना ने शुक्रवार को
गठबंधन का औपचारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। सीएम देवेन्द्र फड़णवीस और उद्धव ठाकरे
ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साथ में चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
सीट शेयरिंग
फॉर्म्युले के तहत बीजेपी 150 और शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान बागियों को भी सख्त संदेश दिया
गया। फड़णवीस ने उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे के लिए मंच से ही अपील करते हुए कहा, आदित्य ठाकरे भी इस बार चुनाव मैदान में है। मैं जनता से अपील
करता हूं कि आदित्य को सबसे अधिक वोटों के अंतर से जीत दिलाएं। वह जीतेंगे और
विधानसभा में साथ ही बैठेंगे।


