- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची में प्रमुख रूप से पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी मांगेगी वोट करेंगी हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार
कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची में प्रमुख रूप से पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी मांगेगी वोट करेंगी हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार
Posted by : achhiduniya
04 October 2019
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए
कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के
चुनावी अभियान के मद्देनजर कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी आगामी 10 अक्टूबर
से लेकर 19 अक्टूबर तक दोनों राज्यों में रोड शो और रैलियों का आयोजन करेंगे।
महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि नतीजों का ऐलान तीन दिन बाद 24 अक्टूबर को होगा।
हरियाणा
विधानसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने स्टार
प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में कुल 40 नेता
हैं जो हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे और उम्मीदवारों के
लिए वोट मांगेंगे। इस सूची में प्रमुख रूप से पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया
गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा महासचिव प्रियंका गांधी
वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम शामिल है।
इसके अलावा गुलाम नबी
आजाद, अहमद पटेल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन
अमरिंदर सिंह,
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मध्य
प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम भी शामिल है।


