Posted by : achhiduniya 11 October 2019


महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन पुणे के मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शानदार दोहरा शतक लगाया। कोहली के करियर का यह सातवां दोहरा शतक था। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में सातवां दोहरा शतक लगाया। वह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने सचिन तेंडुलकर और वीरेंदर सहवाग को पीछे छोड़ा जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 6 दोहरे शतक लगाए थे। टेस्ट में सबसे ज्यादा (12) दोहरे शतक लगाने का रेकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन के नाम है। 
कोहली ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 7000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने 138 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। वह सबसे कम मैचों में यहां पहुंचने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। भारत की ओर से वीरेंदर सहवाग ने 134 और सचिन तेंडुलकर ने 136 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। विराट कोहली ने बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में 9वीं बार 150 का आंकड़ा पार किया। ब्रैडमैन ने 8 बार कप्तान के रूप में 150+ का आंकड़ा पार किया था। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कुल रन (6996) को पीछे छोड़ा। ब्रायन लारा, महेला जयवर्धने, ग्रीम स्मिथ और माइकल क्लार्क ने 7 बार ऐसा किया है। 
विराट कोहली सबसे कम पारियों में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1000 टेस्ट रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। कोहली ने अपनी 19वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने वीरेंदर सहवाग के रेकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने 20 पारियों में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1000 रन पूरे किए थे। सचिन तेंडुलकर ने 29 और राहुल द्रविड़ ने 30 पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरे किए थे। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपना सर्वाधिक स्कोर भी बनाया। उन्होंने 254 रनों की नाबाद पारी खेली। इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 243 रन था जो उन्होंने 2017/18 सीजन में श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली में बनाया था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -