- Back to Home »
- Discussion »
- पाकिस्तान संसद ने रोका गैर मुस्लिम के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बनने के विधेयक को...
Posted by : achhiduniya
04 October 2019
पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के ईसाई सांसद डॉ नवीद
आमिर जीवा विधेयक प्रस्तुत करना चाहते थे। विधेयक के जरिये जीवा चाहते थे कि
अनुच्छेद 41 और 91 में संशोधन कर गैर मुस्लिमों को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और
राष्ट्रपति बनने की अनुमति प्रदान की जाए। पाकिस्तान की संसद ने एक विधेयक को
फिलहाल रोक दिया है,जिसमें संविधान संशोधन के
जरिये गैर मुस्लिमों को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बनने की अनुमति देने का
प्रावधान था।
संसदीय मामलों के राज्यमंत्री अली मुहम्मद ने प्रस्तावित विधेयक का
विरोध किया। मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान एक इस्लामिक गणराज्य है जहां केवल एक
मुस्लिम ही प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बन सकता है। दक्षिणपंथी दल जमात-ए-इस्लामी
के सदस्य मौलाना अब्दुल अकबर चित्राली ने इस कदम का स्वागत किया।

