- Back to Home »
- Religion / Social »
- हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह पर दीप प्रज्वलित कर मनाई दीपावली...
Posted by : achhiduniya
27 October 2019
दीपावली के मौक पर मुस्लिम भाइयों ने हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का
संदेश देते हुए हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह में दीप जलाकर दिवाली मनाई। हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह
की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरगाह की इन तस्वीरों को एक्ट्रेस
ऋचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है।
हिंदू-मुस्लिम
एकता को दर्शाने वाली इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, खूबसूरत...असली
इंडिया। ऋचा चड्ढा के इस
ट्वीट पर फैन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया
पर काफी एक्टिव रहती हैं।
समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय पेश करने के साथ ही ऋचा
चड्ढा ट्रोलर्स का भी खूब सामना करती हैं।


