- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- चांदी का वर्क लगी मिठाइयों से सावधान...चांदी की जगह ऐल्युमिनियम की परत लगा रहे दुकानदार...
Posted by : achhiduniya
26 October 2019
फरीदाबाद के बीके अस्पताल के एमओ डॉ विनय गुप्ता ने बताया
कि दिवाली के दौरान मिठाइयां बाजार में खूब बिकती हैं और इन्हें बनाने में कई
जगहों पर सिंथेटिक दूध, खराब तेल, चांदी की जगह एल्युमिनियम के वर्क और नकली रंगों का इस्तेमाल
किया जाता है। अगर कोई व्यक्ति सिंथेटिक दूध से बनी चीजों खा लेता है, तो उसे पेट से जुड़ी कई बीमारी हो सकती है। इसके अलावा इन दिनों
मिठाइयों को बनाने के लिए जिस तेल व घी का इस्तेमाल किया जाता है वह भी अच्छी
क्वॉलिटी का नहीं होता। खराब तेल से बने पदार्थ कलेस्ट्रॉल बढ़ाते है और पेट में
इंफेक्शन भी करते हैं।
लोगों को लगाता कि जिन मिठाइयों पर सिल्वर का वर्क किया
होता है, वह मिठाई देखने के साथ साथ खाने में अच्छी होगी। इसी वजह से
दुकानदार मिठाइयों में सिल्वर की जगह एल्युमिनियम के वर्क का इस्तेमाल करते हैं।
इन्हें खाने से दिमाग की ग्रोथ रुक जाती है। फेस्टिवल सीजन में कुछ मिठाइयों में नकली
रंगों का भी इस्तेमाल किया जाता है जिससे कैंसर होने की आशंका बनी रहती है।
फेस्टिवल की वजह से दुकानदार मुनाफा कमाने के चलते मिलावटी चीजों का ज्यादा
इस्तेमाल करते हैं। लिहाजा डॉक्टरों की सलाह यही है कि आप घर पर अपने हाथों से बनी
शुद्ध मिठाइयां ही खाएं और दोस्तों-रिश्तेदारों को भी खिलाएं।


