- Back to Home »
- State News »
- 5 लाख 51 हजार दीप प्रज्वलित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने की तैयारी मे राम नगरी अयोध्या...
5 लाख 51 हजार दीप प्रज्वलित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने की तैयारी मे राम नगरी अयोध्या...
Posted by : achhiduniya
26 October 2019
26 अक्टूबर को पूरी रामनगरी में 5 लाख 51 हजार दीप जलाएंगे, जिनमें
से 3 लाख 21 हजार दीप राम की पैड़ी पर
जलाए जाएंगे। दीपोत्सव के दीयों को जलाने के लिए 21000 लीटर सरसों के तेल का इस्तेमाल होगा हर दिए में 40 बार तेल डाला जाएगा। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के कंसलटेंट
निश्चल ने बताया कि सभी दियो को एक खास पैटर्न में रखा गया है, ताकि गिनती के समय परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने
बताया कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए सभी दियों को 5 मिनट तक जलना जरूरी है। इसमे लाग्ने वाले तेल को
फैजाबाद व आस-पास के जिलों से जुटाया जा रहा है। वहीं, दीयों को जलाने के काम में आने वाली पांच लाख रुई की बत्ती लखनऊ
से मंगवाई गई हैं। आज फिजी की डिप्टी स्पीकर बीना भटनागर मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ अयोध्या में रहेंगे।
दीपावाली के मौके पर सरयू नदी स्थित राम की पैड़ी
पर 3 लाख 21 हजार दीप जलाकर वर्ल्ड
रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके लिए अयोध्या में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अयोध्या
में राम की पैड़ी को सजाने संवारने के बाद अवध विश्वविद्यालय के 6,000 वॉलिंटियर्स राम की पैड़ी पर दीप बिछाने का काम किया. आज 5,51,000 दीपों में तेल और बाती अवध विश्वविद्यालय के वालंटियर भरने का
काम किया जाएंगा। अवध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रा अपने ही कीर्तिमान को दोबारा से
तोड़ने की कोशिश में लगे हैं। पिछले साल 3 लाख 1 हजार 152 दीप जलाकर के अवध विश्वविद्यालय
ने कीर्तिमान स्थापित किया था।

