- Back to Home »
- Crime / Sex »
- 10,000 रूपए के मुचलके पर फिर एक बार रिहा हुए राहुल गांधी....
Posted by : achhiduniya
11 October 2019
बीते छह
महीने पहले जबलपुर में एक चुनावी रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमित शाह
को हत्या का आरोपी बताया था,जिसके बाद उनके खिलाफ आपराधिक
मानहानि का मामला दर्ज किया गया था। यह मामला भाजपा के पार्षद कृष्णवंदन
ब्रह्मभट्ट ने दर्ज करवाया था। शिकायतकर्ता ने कहा कि गांधी की टिप्पणी दुर्भावना
से प्रेरित है क्योंकि शाह 2015 में सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में बरी
हो गए थे। मई माह में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने समन जारी कर गांधी को पेश होने
का आदेश दिया था।
राहुल गांधी ने शुक्रवार को आपराधिक मानहानि के एक मामले में खुद
को निर्दोष बताया। यह मामला गृह मंत्री अमित शाह को हत्या का आरोपी बताने से जुड़ा है। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट
आरबी इतालिया की अदालत ने 10,000 रूपए
के मुचलके पर गांधी को जमानत दे दी। अदालत में गांधी की खुद को निर्दोष बताने की
दलील दर्ज होने के बाद उनके वकीलों ने मामले में व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की
मांग करते हुए एक आवेदन दिया। अदालत ने मामले पर सुनवाई की अगली तारीख सात दिसंबर
तय की है। उसी दिन व्यक्तिगत पेशी से छूट के उनके अनुरोध पर भी विचार किया जाएगा।

