- Back to Home »
- Discussion , Politics »
- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आगामी दिनो में मोदी सरकार को घेरने का बना सकती है यह मास्टर प्लान....
Posted by : achhiduniya
29 October 2019
महाराष्ट्र की 288 सीटों वाली विधानसभा में
कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को कुल 98 सीटें मिलीं, जिनमें
राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें हासिल हुईं। वहीं भाजपा को 105 और शिवसेना
ने 56 सीटें मिलीं। बीते 25 अक्टूबर को कांग्रेस के विशेष समूह की बैठक हुई थी।
अर्थव्यवस्था में सुस्ती, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों
की बुरी हालत और बेरोजगारी जैसे कुछ प्रमुख मुद्दों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार को
घेरने की रणनीति पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आगामी दो नवंबर को पार्टी के
महासचिवों एवं प्रभारियों की बैठक बुलाई है जिसमे इन पर मंथन होगा।
इस बैठक में
महाराष्ट्र एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों और इसके बाद की राजनीतिक स्थिति
तथा कुछ संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान
के अनुसार,
सरकार के खिलाफ देश की अर्थव्यवस्था पर पार्टी 1
से लेकर 8 नवंबर तक 35 प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इसके अलावा देश भर में 5 नवंबर से
लेकर 15 नवंबर तक कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। यह बैठक उस वक्त हो रही है,जब कांग्रेस आर्थिक मोर्च पर विफलता को लेकर पांच से 15 नवंबर
के बीच मोदी सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि सोनिया की अध्यक्षता में शनिवार शाम होने वाली इस बैठक में
पांच से 15 नवंबर के बीच होने जा रहे विरोध प्रदर्शन से जुड़ी रणनीति पर चर्चा
होगी।

