- Back to Home »
- International News »
- लश्कर-ए-तैयबा की हिट लिस्ट में राजनीति से लेकर खेल जगत के लोग शामिल...
Posted by : achhiduniya
29 October 2019
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद बौखलाए इस संगठन ने एक हिट लिस्ट जारी की है। जिसमें भारत की राजनीति से लेकर खेल जगत कई हस्तियों के नाम शामिल हैं। लश्कर की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम शामिल है।
इस लिस्ट में गृहमंत्री अमित शाह, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण,बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नढ्ढा,लालकृष्ण आडवाणी और आरएसएस चीफ मोहन भागवत का भी नाम शामिल है।
लश्कर सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए आतंकियों का बदला लेना चाहता है। यह पहली बार
है जब किसी क्रिकेटर का नाम आतंकियों की हिट लिस्ट में आया है। यह हिट लिस्ट NIA ऑफिस को भेजी गई है।
भेजने वाले के नाम की जगह आल इंडिया लश्करे
तैयबा हाई पावर कमेटी कोझीकोड केरला लिखा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय दबाव से खुद को
बचाने के लिए लश्कर-ए-तैयबा ने नई
चाल चली है. इस आतंकी संगठन ने अपना नाम बदल लिया है। लश्कर ने अपना नया नाम आल
इंडिया लश्कर-ए-तैयबा रखा है।



