- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- 'उजड़ा चमन' व फिल्म 'बाला' पहुंचे कोर्ट की शरण....रिलीज रोकने के लिए याचिका दायर
Posted by : achhiduniya
25 October 2019
फिल्म उजड़ा चमन 8 नवंबर को रिलीज हो रही है तो वहीं आयुष्मान खुराना की बाला एक दिन पहले 7 नवंबर को रिलीज हो रही है। निर्देशक अभिषेक पाठक ने बाला का ट्रेलर रिलीज होते ही बॉम्बे हाईकोर्ट में भी इस मामले पर याचिका दर्ज कराई थी। उजड़ा चमन का ट्रेलर जहां 1 अक्टूबर को रिलीज किया गया तो वहीं बाला का ट्रेलर 10-11 अक्टूबर को रिलीज किया गया है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इन दोनों के बीच समानता पर चर्चा हो रही है।
एक फिल्म है सनी सिंह की उजड़ा
चमन और
दूसरी है आयुष्मान खुराना, भूमि पेडणेकर और यामी गौतम स्टारर
फिल्म 'बाला' । दोनों ने ही अपने ट्रेलर रिलीज कर दिए हैं और महज एक दिन के
अंतर से यह दोनों फिल्में रिलीज भी होने जा रही हैं,लेकिन अब अपनी फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शक दिलाने के
लिए 'उजड़ा चमन' के निर्देशक अभिषेक पाठक ने
सुप्रीम कोर्ट में आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' की रिलीज रोकने के लिए एक याचिका दायर की है।
इस याचिका में
अपील की गई है कि क्योंकि दोनों ही फिल्मों में बहुत ज्यादा समानता है, इसलिए उजड़ा चमन से एक
दिन पहले रिलीज होने वाली फिल्म बाला की
रिलीज को रोक दिया जाए। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 4 नवंबर को सुनवाई होने जा रही है।


