- Back to Home »
- Politics »
- स्वाभिमान पक्ष [नारायण राणे] का बीजेपी में विलय....
Posted by : achhiduniya
15 October 2019
बीते लंबे समय से नारायण राणे के बीजेपी में
शामिल होने की चर्चा थी,लेकिन शिवसेना के विरोध के
चलते मामला टलता जा रहा था। दरअसल राणे शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे
और तभी से शिवसेना और नारायण राणे के बीच छत्तीस का आंकड़ा था। महाराष्ट्र के
पूर्व सीएम नारायण राणे अपने दोनों बेटों नीलेश, नीतेश के साथ बीजेपी में
शामिल हो गए। इसी के साथ उनकी पार्टी स्वाभिमान पक्ष का विलय भी कणकवली में
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की
मौजूदगी में बीजेपी में विलय हो गया। शिवसेना और बीजेपी दोनों इस बार मिलकर चुनाव
लड़ रहे हैं इसलिए शिवसेना को राणे का बीजेपी में शामिल होना पसंद नहीं था।
गठबंधन
के बावजूद शिवसेना ने कणकवली सीट से नारायण राणे के बेटे नीतेश के खिलाफ सतीश
सावंत को चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर नीतेश राणे बीजेपी के अधिकृत
उम्मीदवार है। वहीं नारायण राणे को बीजेपी ने अपने कोटे से राज्यसभा में भेजा है। स्वाभिमान
पक्ष के बीजेपी में विलीन होने के मौके पर आयोजित सभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र
फडणवीस ने दावा किया कि नीतेश राणे की जीत 70 प्रतिशत
से ज्यादा वोटों से होगी।
देवेंद्र फडणवीस ने इस मौके पर कहा नारायण राणे के काम
और अनुभव का फायदा पार्टी को मिलेगा। इस दौरान नारायण राण ने कहा, लंबे समय से पत्रकार मुझसे पूछ रहे थे कि मैं बीजेपी में कब
शामिल हो रहा हूं आज उन्हें इसका जवाब मिल गया। राणे ने कहा कि मैं जिस पार्टी में
उस पार्टी की विचाराधारा के हिसाब से काम किया अब बीजेपी की विचाराधारा के मुताबिक काम करुंगा।


