Posted by : achhiduniya 15 October 2019


संकल्प पत्र के नाम से जारी किए गए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कवरपेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तस्वीर वाला चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। मैनिफेस्टो का मुख्य केंद्र अर्थव्यवस्‍था को रखा गया है और ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए रोडमैप तैयार किया गया है। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में पांच साल के कार्यकाल के दौरान एक करोड़ नौकरियां देने का वादा किया है।  सीएम फडणवीस ने घोषणा की कि ज्योतिराव फुले, सावित्री फुले और सावरकर को भारत रत्न देने के संबंध में केंद्र सरकार से सिफारिश की जाएगी। घोषणा पत्र जारी करने से पहले बीजेपी ने अपना एक थीम सॉन्ग भी लॉन्च किया। 
बारिश और बाढ़ के समय समुद्र में बह जाने वाला पानी विदर्भ और मराठवाड़ा के साथ ही अन्य सूखा प्रभावित इलाकों की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। ज्योतिराव फुले, सावित्री फुले और सावरकर को भारत रत्न देने के संबंध में केंद्र सरकार से सिफारिश की जाएगी। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र की राजनीति का मूल बदल दिया है। पांच साल पहले तक महाराष्ट्र भ्रष्टाचार वाला प्रदेश था। सीएम एक म्यूजिकल चेयर की तरह था,लेकिन आज यह एक करप्‍शन फ्री स्टेट है। प्रदेश में ट्रांसपेरेंसी और स्टेबिलिटी आई है। 
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले पांच साल में महाराष्ट्र में 59 लाख लोगों को रोजगार मिला है। घोषणा पत्र जारी करने के बाद सीमए फडणवीस ने कहा कि चुनावों के बाद हम पीएमसी बैंक का मुद्दा केंद्र के सामने उठाएंगे। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से गुजारिश करेंगे कि खाताधारकों का रुपया जल्द से जल्द उन्हें वापस मिले। मैं खुद इस मसले को सुलझाने का प्रयास करुंगा। महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। इसी दिन हरियाणा के भी 90 सीटों पर विधानसभा का चुनाव होना है। जबकि इसके तीन दिन बाद यानी 24 अक्टूबर को इन दोनों राज्यों के नतीजे आएंगे। इस दौरान बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम देवेंद्र फडणवीस और अन्‍य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -