- Back to Home »
- State News »
- 1 साल की अवधि के लिए पश्चिम बंगाल में पूरी तरह बैन हुआ गुटखा,पान मसाला उत्पादन, भंडारण, वितरण,चिल्लर बिक्री...
1 साल की अवधि के लिए पश्चिम बंगाल में पूरी तरह बैन हुआ गुटखा,पान मसाला उत्पादन, भंडारण, वितरण,चिल्लर बिक्री...
Posted by : achhiduniya
01 November 2019
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने राज्य में मई 2013 में भी ऐसा ही बैन एक साल के लिए लगाया था। इससे पहले पश्चिम बंगाल के पड़ोसी राज्य बिहार ने भी इसी साल अगस्त में राज्य में गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर बैन लगाया था। 2015 में सत्ता में आने के बाद नीतिश कुमार ने बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी की थी। एक बार फिर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार ने गुटखा और पान मसाला के उत्पादन, भंडारण, वितरण और बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।
राज्य सरकार
का ये आदेश 7 नवंबर से लागू होगा। इसके लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग
द्वारा इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की गई है। पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा
कदम लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। गुटखा और
पान मसाला बिक्री,उत्पादन और वितरण सहित सब कुछ 1 साल की
अवधि के लिए पश्चिम बंगाल में पूरी तरह से बंद हो जाएगा।
पश्चिम बंगाल और बिहार के
अलावा देश के कई अन्य राज्यों में भी गुटखा और पान मसाला के उत्पादन और बिक्री पर
बैन है। इनमें मध्य प्रदेश,केरल,हिमाचल
प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा राज्य शामिल हैं।


