- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- दिल्ली को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया पॉल्युशन कंट्रोल बॉडी ने ,केजरीवाल सरकार ने किया यह ऐलान....
दिल्ली को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया पॉल्युशन कंट्रोल बॉडी ने ,केजरीवाल सरकार ने किया यह ऐलान....
Posted by : achhiduniya
01 November 2019
पर्यावरण प्रदूषण अथॉरिटी ने 5 नवंबर तक दिल्ली
एनसीआर में किसी भी तरह कें कंस्ट्रक्शन पर रोक लगा दी है। जनवरी में भी प्रदूषण
के बढ़ते स्तर की वजह से पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित की गई थी। पर्यावरण विभाग ने
सर्दियों में पटाखे जलाने पर भी रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई
पॉल्युशन कंट्रोल बॉडी ने दिवाली के बाद राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में
प्रदूषण के स्तर की जांच करने के बाद पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित की है। दिल्ली
में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने 5 नवंबर तक
दिल्ली में सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।
सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर
इसकी जानकारी दी। इससे पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम और आप सरकार में उप-मुख्यमंत्री
मनीष सिसोदिया ने भी कहा था कि अगर जरूरत पड़ती है तो स्कूलों को बंद किया जाएगा।
सीएम केजरीवाल पंजाब और हरियाणा सरकार से भी प्रदूषण के संबंध में कई बार बात कर
चुके है क्योंकि हरियाणा और पंजाब में किसान पराली को जलाते हैं जिससे प्रदूषण
बढ़ता है। सीएम केजरीवाल ने बच्चों से भी कहा था कि वो खट्टर अंकल और कैप्टन अंकल
के नाम चिट्ठी लिखें कि वो अपने राज्य में किसानों को पराली जलाने से रोके क्योंकि
बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए
दिल्ली के कई स्कूलों में आप सरकार ने पॉल्युशन मास्क बांटे हैं। दूसरी तरफ
पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रदूषण बढ़ने के सीएम केजरीवाल के बयान को
आरोप-प्रत्यारोप का खेल बताते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा को प्रदूषण का
जिम्मेदार बता देने से मसले का हल नहीं निकलेगा। दिल्ली में पराली के बढ़ते धुएँ
के चलते प्रदूषण का स्तर बहुत ज़्यादा बढ़ गया है। इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है
कि दिल्ली के सभी स्कूल 5 नवम्बर तक बंद रहेंगे।


