- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- "एक महानायक डॉ बी आर अम्बेडकर" संविधान के रचैता बाबासाहेब की जिंदगी पर आधारित सीरीज जल्द होगी छोटे पर्दे पर...
"एक महानायक डॉ बी आर अम्बेडकर" संविधान के रचैता बाबासाहेब की जिंदगी पर आधारित सीरीज जल्द होगी छोटे पर्दे पर...
Posted by : achhiduniya
07 November 2019
टेलीविज़न एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा कई धार्मिक,पौराणिक,सामाजिक चरित्र जिन पर सीरियल बनते चले आ रहे हैं। जैसे रामायण के चरित्र राम, हनुमान, रावण,महाभारत,शिवाजी महाराज इतिहास के कई पात्र ऐसे है जिन पर कई तरह के सीरियल बन चुके हैं जिन्होने दर्शकों के मन को अंदर तक झकझोर कर रख दिया। ऐसे में अब ऐसे महापुरुष संविधान के रचैता बाबासाहेब की जिंदगी और उनके संघर्षों पर आधारित कहानी को छोटे पर्दे पर लाने की तैयारी की जा रही है।
टीम पेनिमसुला
प्रोडक्शन की तरफ से महान समाजसेवी और सोशल रिफॉर्मर डॉ भीमराव अम्बेडकर की जिंदगी
पर एक शो बनाने वाले हैं। शो का नाम "एक
महानायक डॉ बी आर अम्बेडकर" रखा गया
है। टेली चक्कर की रिपोर्ट की मानें तो सीरीज की कहानी डॉ भीमराव अंबेडकर के
जिंदगी की कहानी बयान करेगी, जिसकी शुरुआत उनके बचपन से की
जाएगी।
सीरीज में अम्बेडकर के बचबन का किरदार आरव श्रीवास्तव निभाने वाले हैं। शो
एंड टीवी पर दिखाया जाएगा। फिलहाल प्रोमो पर काम चल रहा है जो जल्द ही ऑनएयर किया
जाएगा।


