- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- श्री गुरु नानक देव के 550 में प्रकाश पर्व के मौके पर उन जवानों को क्षमा कर दें,जिन्होंने जून 1984 में इंदिरा गांधी के कहने पर...सुखबीर बादल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र...
श्री गुरु नानक देव के 550 में प्रकाश पर्व के मौके पर उन जवानों को क्षमा कर दें,जिन्होंने जून 1984 में इंदिरा गांधी के कहने पर...सुखबीर बादल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र...
Posted by : achhiduniya
01 November 2019
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से मांग की है, कि ऐसे सभी जवानों को उन पर लगे आरोपों से मुक्त कर दिया जाए जिन्होंने जून 1984 में अकाल तख्त साहिब और श्री दरबार साहिब पर इंदिरा गांधी के कहने पर हुए आर्मी अटैक के खिलाफ बैरक छोड़ दी थी। जिसके बाद उनका कोर्ट मार्शल कर दिया गया था और सेना से मिलने वाले सभी लाभों से वंचित कर दिया गया था। उन्हें एक्स सर्विसमैन के तौर पर मिलने वाले सभी लाभ दोबारा से दे दिए जाएं। बादल ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र द्वारा मांग की है कि गुरु नानक देव के 550 में प्रकाश पर्व के मौके पर उन जवानों को क्षमा कर दें।
आगे बादल ने पत्र लिखकर कहा है कि आज
ही के दिन उस समय की रूलिंग पार्टी कांग्रेस ने एक बर्बर कार्यक्रम, सिख अल्पसंख्यकों के खिलाफ चलाया था। 10,000 से ज्यादा सिखों का कत्लेआम
भरे दिन में दिल्ली और देश के दूसरे हिस्सों में किया गया था। अभी तक सिखों के
हत्यारे सजाओं से दूर है और मारे गए सिखों के परिवार वाले न्याय की उम्मीद में 35
साल से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे सभी अपराधियों को तुरंत सजा दी जाए।

