Posted by : achhiduniya 01 November 2019


गूगल जानता है कि आपने कब कौन सी वेबसाइट विजिट की और आपने ऑनलाइन क्या खरीददारी की। यहां हम आपको गूगल से जुड़ी कुछ बातें बता रहे हैं जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है। अगर आप ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन या किसी गूगल डिवाइस का यूज करते हैं, तो आप हमेशा गूगल की नजर में हैं। गूगल अपने यूजर्स की लगभग हर ऐक्टिविटी को ट्रैक करता है। इसमें कोई दो राय नहीं कि गूगल आज हमारी जरूरत बन गया है, लेकिन अपनी कई जरूरी सर्विसेज के बदले वह यूजर्स के पर्सनल डेटा की जानकारी रखता है। इंटरनेट और वेब पर आप जो कुछ करते हैं वह गूगल नोट करता है। 
ऐसा उस मामले में ज्यादा होता है,जब आप गूगल क्रोम से साइनइन हों। इसमें वो सारी चीजें शामिल हैं जिन्हें आप गूगल पर सर्च या गूगल के ऐप्स में करते हैं। गूगल यूजर के फोन से लोकेशन हिस्ट्री के डेटा को ऐक्सेस कर लेता है। इस कारण गूगल को यह पता रहता है कि आप कौन सी तारीख को कितने बजे किस जगह पर थे। गूगल उन सभी डिवाइसेज के डेटा पर नजर रखता है जिनमें गूगल अकाउंट से साइन इन किया गया हो। वॉइस और ऑडियो ऐक्टिविटी की बात करें तो गूगल उन पर भी नजर रखता है। गूगल असिस्टेंट पर आप जो भी कमांड देते हैं उसे गूगल अपने पास स्टोर कर लेता है। 
गूगल असिस्टेंट से आप कुछ भी कहें वह उसे ट्रैक करता है। यहां तक की आपके द्वारा प्ले किया जाने ऑडियो रिकॉर्डिंग भी गूगल ट्रैक और स्टोर करता है। यूट्यूब की बात करें तो आपकी सर्च हिस्ट्री और वॉच हिस्ट्री का सारा डीटेल गूगल के पास अपडेट होता रहता है। ऑनलाइन शॉपिंग का अगर आप शौक रखते हैं, तो गूगल की नजर यहां भी आप पर बनी हुई है। आपके द्वारा की जाने वाली खरीददारी, हवाई टिकट, यात्रा, अपकमिंग बिल के साथ ही वह कई अन्य जरूरी निजी जानकारियों के बारे में भी पूरी खबर रखता है। हालांकि, इसके कुछ फायदे भी हैं।
जैसे अगर आपकी फ्लाइट डीले हो गई तो वह आपको इसकी जानकारी देगा। इसके साथ ही अगर आपके किसी बिल को भरने की आखिरी तारीख आ गई है, तो वह इसके बारे में भी आपको नोटिफाइ कर देगा। गूगल की सर्विसेज आज के समय में सभी के लिए जरूरी हो गई हैं, लेकिन डेटा लीक के बढ़ते मामले को देखते हुए इसकी चिंता होना कोई अजीब बात नहीं है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ASRAAM मिसाइल से लैस होंगे MiG-29 लड़ाकू विमान, हो जाएंगे और घातक, चीन और पाकिस्तान की उड़ जाएगी नींद।@ अमेरिका सैनिकों को ताबूत में भेजेंगे, ईरान ने धमकी देने का नया तरीका निकाला।@ IDF खुद ही ढह जाएगा, इजरायल के सैन्य प्रमुख ने दी चेतावनी, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का बड़ा बयान।@ RBI ने 3 सरकारी बैंकों पर लगाया जुर्माना, एक फिनटेक कंपनी के खिलाफ भी हुई कार्रवाई।@ पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक।@ सार्वजनिक जगह में पेशाब करने पर ₹500 का जुर्माना, कचरा फेंकने पर भी सख्त एक्शन, सरकार ला रही नया बिल।@ पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से बात की, पश्चिम एशिया के हालात पर की चर्चा।@ UP: नर्स से बार-बार रेप करता रहा डॉक्टर जैदी, जान से भी मारने की दी धमकी, जबरन खिलाईं गर्भपात की गोलियां।@ सरकार 1 अप्रैल से शुरू करेगी गेहूं की खरीद, 48 घंटे के अंदर मिलेगा पैसा, MSP 2,585 रुपये।@ दिल्ली मेट्रो के नियम, महिला कोच में घुसने पर लगेगा ₹5000 का जुर्माना, कुछ लिखा तो ₹10000 का फाइन।@ दिल्ली में अवैध रूप से हो रहीं थी किताबों की छपाई, गिरोह का भंडाफोड़, एक अरेस्ट, 20000 से अधिक प्रतियां जब्त।@ अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पाकिस्तान और नेपाल से लिंक, 10 गिरफ्तार।@ LPG सिलेंडर चोरी की बड़ी वारदात, टेम्पो का लॉक तोड़ चुरा ले गए 27 सिलेंडर।@ जयपुर घूमने आई जर्मन महिला को ऑटो चालक मोहम्मद सोहैल ने सिखाईं भद्दी गालियां, वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -