- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- महंगाई की एक और मार महंगा हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर...
Posted by : achhiduniya
01 November 2019
वर्तमान में, सरकार
एक वर्ष में प्रत्येक घर में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है।
इससे ज्यादा सिलेंडर की खपत पर उपभोक्ता को बाजार मूल्य पर अतिरिक्त खरीदारी करनी
होती है। सरकार द्वारा प्रति वर्ष 12 सिलेंडरों के कोटे पर दी जाने वाली सब्सिडी की
राशि महीने-दर-महीने बदलती रहती है। रसोई गैस के दामों में लगातार तीसरे माह
बढ़ोत्तरी हुई है। तीन महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर के बाजार भाव में करीब 105
रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं कामर्शियल सिलेंडर पर 193 रुपए बढ़े हैं। तीन माह पहले
अगस्त में घरेलू सिलेंडर 611.50 रुपए का पड़ रहा था जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर 1095
रुपए था।
इस बार गैर-सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के बाजार भाव में
77 रुपए का इजाफा हुआ है। इसके बाद सिलेंडर के दाम बढ़कर 716.50 रुपए हो गए हैं।
अभी तक घरेलू सिलेंडर 639.50 रुपए का मिल रहा था। कामर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो)
के दामों में भी 119 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। दुकानदारों को अब कॉमर्शियल
सिलेंडर 1288 रुपए का पड़ेगा। यह अभी तक 1169 रुपए का मिल रहा था। जबकि पांच किलो
वाले छोटू सिलेंडर के दाम बढ़ कर 264.50 रुपए तक चढ़ गए हैं।
बढ़े हुए दाम
शुक्रवार सुबह से लागू हो जाएंगे। 1 नवंबर से बिना सब्सिडी वाले एलपीजी दरों को
संशोधित करके दिल्ली में प्रति सिलेंडर 681.5 रुपये और मुंबई में 651 रुपये कीमत
कर दी गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट iocl.com के अनुसार, अक्टूबर में कीमतें प्रति सिलेंडर दिल्ली
में 605 रुपये और मुंबई में 574.5 रुपये प्रति सिलेंडर थी। वहीं कोलकाता और चेन्नई
में, गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी की दरों में प्रत्येक सिलेंडर
पर 76 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके बाद प्रति सिलेंडर कोलकाता में 706 रुपये और
चेन्नई में 696 रुपये प्रति सिलेंडर की कीमत है।
इंडियन ऑयल के अनुसार, 1 नवंबर से 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमतों को संशोधित करके दिल्ली में
प्रति यूनिट 1,204.00 रुपये और मुंबई में 1,151.50 रुपये कर दिया गया है। रसोई गैस की कीमतों में दिल्ली में प्रति
सिलेंडर 107 रुपये और मुंबई में 105 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई है।
कीमतों में ये वृद्धि अगस्त से अब तक हुई है यानि कि पिछले तीन महीनों में दिल्ली
में सिलेंडर की कीमतों में 18.62 प्रतिशत और मुंबई में 19.12 प्रतिशत की वृद्धि
रही।



