- Back to Home »
- Property / Investment »
- बढ़ती खुदरा महंगाई दर सितंबर से अक्टूबर भारी... जल्द नवंबर की बारी
Posted by : achhiduniya
13 November 2019
पिछले साल के अक्टूबर महीने में खुदरा महंगाई दर 3.38 प्रतिशत थी। अक्टूबर में खाद्य पदार्थों की महंगाई बढ़कर 7.89 प्रतिशत थी जबकि पिछले महीने में यह आंकड़ा 5.11 प्रतिशत था। सरकार ने रिटेल इन्फ्लेशन को 4 प्रतिशत के आस-पास रखने का लक्ष्य रखा है। इस साल अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.62 प्रतिशत हो गई है।
सरकार की तरफ से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के
मुताबिक मुख्य रूप से खाने-पीने के सामानों की कीमतें बढ़ने की वजह से खुदरा
महंगाई दर बढ़ी है। सितंबर में खुदरा महंगाई दर 3.99 प्रतिशत थी।

