- Back to Home »
- Politics »
- अजित पवार के विश्वासघात पर भाजपा केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने दिया बड़ा बयान....
Posted by : achhiduniya
27 November 2019
बीजेपी अध्यक्ष केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने
बुधवार को एक न्यूज चैनल से बाचतीत में अजित पवार से समर्थन लेने के सवाल का जवाब
दिया। उन्होंने कहा, अजित पवार को एनसीपी विधायक दल
का नेता चुना गया था। उन्हें सरकार बनाने के लिए अधिकृत किया था। राज्यपाल ने भी सरकार
बनाने को लेकर उनसे ही बात की थी। एनसीपी ने जब पहली बार सरकार बनाने में असमर्थता
जताई तो उस पत्र पर भी अजित पवार के ही हस्ताक्षर थे। अब हमारे पास जो समर्थन पत्र
आया, उस पर भी अजित पवार के ही हस्ताक्षर थे। इस दौरान अजित पवार से
जुड़े केस वापस लिए जाने के सवाल पर शाह ने कहा कि उनसे जुड़ा कोई केस वापस नहीं
लिया गया है। बीजेपी के बड़े नेता एकनाथ खडसे ने पार्टी की रणनीति पर सवाल उठाए
हैं। उन्होंने कहा कि अजित पवार पर सिंचाई घोटाले का आरोप है, ऐसे में पार्टी को उनका समर्थन नहीं लेना चाहिए था। बीजेपी
अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि विधायक दल का नेता होने के कारण पार्टी ने उन पर भरोसा
किया था। अमित शाह ने कहा कि सबसे पहले जनादेश तोड़ने का काम शिवसेना ने किया।
विचारधारा और चुनावपूर्व गठबंधन के खिलाफ गए। विचारधारा को ताक पर रखा। हम पर
होर्स ट्रेडिंग विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया जा रहा है। हमने तो किसी
विधायक को होटल में नहीं रखा। जोड़ तोड़कर सरकार बनाना और इसे बीजेपी की हार बताना
गलत है। जनता यह बात समझती है।
शिवसेना, एनसीपी
और कांग्रेस की विचारधारा का जोड़ क्या है? वे हम
पर होर्स ट्रेडिंग का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन
उन्होंने तो सीएम पद देकर उन्होंने पूरा अस्तबल ही खरीद लिया। क्या पद का लालच
खरीद-फरोख्त नहीं है। कई रैलियों में हमने कहा था कि सीएम देवेंद्र जी होंगे। किसी
ने कोई विरोध नहीं किया। मैं साफ करना चाहता हूं कि पहले ढाई साल छोड़ दें, सीएम पद को लेकर भी कोई आश्वासन नहीं दिया गया था। हर रैली में
हमने देवेंद्र फडणवीस को सीएम कहा है। इनमें कई रैलियों में शिवसेना नेता मंच पर
मौजूद थे, लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा।


